Pratahkal - Sports News Update - Strong reaction of veteran Kapil Dev on Ravi Shastri's statement
वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) सहित कई खिलाड़ी लंबे समय के बाद क्रिकेट खेलते हुए नजर आए। भारत (India) के लिए व्हाइट बॉल (White Ball) क्रिकेट (Cricket) खेलने वाले खिलाड़ी करीब 5 महीने तक व्यस्त रहेंगे, क्योंकि ये खिलाड़ी एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे। हार्दिक पांड्या भारतीय टेस्ट
टीम का शुरुआती करियर के दिनों में हिस्सा रहे थे लेकिन कमर की चोट के बाद उन्होंने सिर्फ सीमित ओवरों के क्रिकेट पर ध्यान दे रहे हैं, जिसके लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि उनका शरीर टेस्ट क्रिकेट का वोझ नहीं झेल सकता। हालांकि इस पर दिग्गज कपिल देव ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने द वीक को दिए इंटरव्यू में कहा था, "उसका (हार्दिक पांड्या) शरीर टेस्ट क्रिकेट का बोझ नहीं झेल सकता। ये विल्कुल स्पष्ट है।
विश्व कप के बाद मुझे लगता है कि उसे व्हाइट बॉल कैप्टेंसी संभालनी चाहिए।" शास्त्री का बयान उस समय आया था, जब हार्दिक पांड्या आईपीएल के दौरान ज्यादा गेंदबाजी नहीं कर रहे थे और बतौर बल्लेबाज खेल रहे हैं। हालांकि भारत के दिग्गज कपिल रवि शास्त्री की इस बात से सहमत नहीं हैं। कपिल ने जोर देकर कहा कि हार्दिक अपनी चोट से पहले की फिटनेस हासिल करने में काफी सक्षम हैं, इसके लिए उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर डेनिस लिली का उदाहरण दिया । कपिल देव ने दू वीक को दिए इंटरव्यू में कहा, "मैं उनके (शास्त्री के) बयान का सम्मान करता हूं, लेकिन क्यों ? कोई भी खिलाड़ी डेनिस लिली से ज्यादा चोटिल नहीं हुआ है। इसलिए मैं इसे नहीं मानता हूं। मनुष्य का शरीर किसी भी चीज से रिकवर कर सकता है। बेहतर स्थिति में आ सकता है। अगर हार्दिक पांड्या की बात करे तो वह एक अच्छा एथलीट है, अच्छा दिखता है। उसे अपने शरीर पर कड़ी मेहनत करनी होगी। उसका शरीर इसे सहन नहीं कर सकता? उन्होंने कहा, "मैं समझ सकता हूं अगर वेस्टइंडीज के ऑफ स्पिनर ( रहकीम कॉर्नवाल) का शरीर नहीं झेल सकता है लेकिन समय के साथ उसका शरीर भी ये कर सकता है अगर वह उस चीज के लिए मेहनत करना शुरू करे।"

Editorial

Editorial

Next Story