Pratahkal - News Update - 100 saplings planted in Amarakhji
उदयपुर : प्रदूषण को कम करने और हरियाली को बढ़ाने के लिए सृजन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम (Plantation Program) आयोजित किया गया। अमरख महादेवजी, अंबेरी में भारत (India) माता की जय के नारों के बीच पौधारोपण शुरू किया गया। गड्ढे खोदकर स्वयं सेवकों ने छोटे-छोटे 100 पौधे लगाए। इसके साथ ही साथ कचरा ना फैले उसका भी ध्यान रखा गया। पन्नालाल, हरिसूदन, डॉ विष्णु जोशी, डॉ दर्शना, निखिल खंडेलवाल पवन कुमार, नवल सिंह शक्तावत, यश, तनिष्का, विरंची, निष्कर्ष, सुदर्शन, लक्षी, मोहान एवं टीम सृजन के बाकी लोग भी शामिल थे। टीम का अभियान सतत रहेगा। इस अवसर पर आयोजित वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि पेड़ लगाना महादान है क्योंकि पेड़ लगाकर व्यक्ति फल, फूल, पत्ते और छाया का दान हर समय करता है। इससे मरने के बाद भी व्यक्ति को पुण्यफल की प्राप्ति होती है और व्यक्ति नरक की यातनाओं से मुक्त रहता है। जीवनकाल में उसे पितरों का आशीर्वाद भी मिलता है।
Editorial

Editorial

Next Story