✕
फर्जी एप के जरिये जूलरों को ठगनेवाला गिरफ्तार
By EditorialPublished on
फर्जी एप (Fake App) के जरिये कई जूलरों को झांसा देकर ठगी करनेवाले 27 साल के शातिर ठग को आखिरकार मालवणी पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी (Accused) का नाम करण कल्याणा है लेकिन वह ठगी की वारदातों के लिये जेनिल कपिला नाम इस्तेमाल किया करता था।

x

मुंबई : फर्जी एप (Fake App) के जरिये कई जूलरों को झांसा देकर ठगी करनेवाले 27 साल के शातिर ठग को आखिरकार मालवणी पुलिस (Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी (Accused) का नाम करण कल्याणा है लेकिन वह ठगी की वारदातों के लिये जेनिल कपिला नाम इस्तेमाल किया करता था। मिली जानकारी के मुताबिक, दो शोरूम के मालिकों ने आरोपी के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि आरोपी ने इसी तर्ज पर और भी कारोबारियों को ठगी का शिकार बनाया होगा। 23 अप्रैल को कल्याणा मालवणी में संघवी ज्वेलर्स की जूलरी शॉप में दाखिल हुआ था। उसने अपना परिचय जेनिल कपिला के तौर पर दिया था। यहां उसने 8800रुपये की गोल्ड रिंग खरीदी और अपने फोन से ऐप के जरिये पेमेंट किया। उसने स्टोर के मालिक को अपने मोबाइल पर एप दिखाया जिसमें पेमेंट होने का मैसेज दिख रहा था। आरोपी ने अपने ऊर्फ नाम से यानि जेनिल कपिला के नाम से रसीद पर दस्तखत भी किये और वहां से रफूचक्कर हो गया। स्टोर मालिक को जब उनके एकाउंट में कोई भी पेमेंट नहीं मिला तो उन्होंने मालवणी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 24 जुलाई को कल्याणा मालवणी में ही सम्राट ज्वेलर्स के यहां पहुंच गया और वहां उसने एक गोल्ड कॉइन खरीदा। यहां भी वह ठगी करने की फिराक में था लेकिन सौभाग्यवश उसी वक्त संघवी ज्वेलर्स के मालिक वहां सम्राट ज्वेलर्स के मालिक से मिलने के लिये पहुंच गये। कल्याणा को नहीं पता था कि दोनों स्टोर मालिक आपस में रिश्तेदार हैं। संघवी ज्वेलर्स के मालिक को देखते ही आरोपी ने वहां से भाग निकलने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। आरोपी को इसके बाद मालवणी पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस के मुताबिक, कल्याणा विरार में रहता है। कल्याणा को 29 जुलाई तक पुलिस हिरासत मे रखने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अब आरोपी द्वारा एप के जरिये ठगी के तौर तरीके और उसके द्वारा शिकार लोगों के बारे में जांच कर रही है।
Next Story
Related News
X

