Pratahkal - Main News Update - Lok Sabha Elections 2024
नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों (Political Parties) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में क्षेत्रीय दल भी इधर- उधर गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। कोई दल एनडीए (NDA) में जा रहा है तो कोई दल इंडिया के साथ अपनी जुगलबंदी कर रहा है। इस लिहाज से इंडिया (India) टीवी-सीएनएक्स ने एक चुनावी सर्वे किया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक, पंजाब (Punjab) में यदि आम आदमी पार्टी कांग्रेस (Congress) के साथ सीट साझा करती है तो इंडिया गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिखाई दे रही है।
इंडिया गठबंधन राज्य की सभी 13 सीटों पर कब्जा कर सकता है, जबकि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का खाता भी नहीं खुलता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें, राज्य में आप की प्रचंड बहुमत से जीत के बाद भगवंत मान 2022 में पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ओपिनियन पोल का अनुमान है कि अगर अभी लोकसभा चुनाव होते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
(PM Narendra Modi)
के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन विपक्षी गठबंधन इंडिया पर मजबूत बढ़त हासिल करेगा।
दिल्ली में पांच सीटों पर भाजपा मार सकती बाजी
इस ओपिनियन पोल के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में भाजपा (BJP) अपने दम पर 7 में से 5 सीटें जीतती हुई दिख रही है। वहीं अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक साथ मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो दोनों पार्टियां मिलकर केवल दो सीटों पर ही जीत हासिल कर सकती हैं। वहीं अगर मत प्रतिशत की बात करें तो यहां भाजपा 49', आप 29', कांग्रेस 19' और अन्य 3' वोट हासिल कर सकते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 7 सीटों पर जमाया था कब्जा पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा ने कब्जा जमाया था।

Editorial

Editorial

Next Story