Pratahkal - Jodhpur News Update -Renovation work of Gajanand Temple Ratanada
जोधपुर : प्राधिकरण द्वारा मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा के अनुरूप गजानंद मन्दिर रातानाडा (Gajanand Mandir Ratanada) का नवीनीकरण कार्य प्रस्तावित है। जोधपुर विकास प्राधिकरण (Jodhpur Development Authority) द्वारा उक्त कार्य का कार्यादेश दे दिया गया है। जिसकी अनुमानित लागत 203 लाख है। प्राधिकरण के अभियंताओ द्वारा मन्दिर नवीनीकरण कार्य में जोधपुर के छित्तर पत्थर का उपयोग करते हुये निर्माण कार्य प्रस्तावित है जिसमें 108 कवलियों का भी प्रावधान रखा गया है जो कि आरती एवं विशेष पूजा के समय में आर्टिफिशियल लाईट से मंदिर परिसर को जगमग करेगी। प्राधिकरण द्वारा पूर्व में भी गजानंद मन्दिर पहाड़ी की तलहटी में उद्यान, तालाब में म्यूजिकल फाउण्टेन, पार्किंग का विकास कार्य भी किया गया है। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षा के अनुरूप राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह सोलंकी, अध्यक्ष पशुधन विकास बोर्ड द्वारा गत रविवार को भूमि पूजन कराते हुये कार्य प्रारंभ किया गया है।

Editorial

Editorial

Next Story