✕
जयपुर में 10 घंटे में 6 इंच बारिश
By EditorialPublished on
जयपुर (Jaipur) में शनिवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश (Rain) से एक मकान गिर गया। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले जलमहल रोड, टोंक रोड, सीकर रोड, एमआई रोड पर पानी नदी की तरह बहने लगा। जयपुर में 10 घंटे में 6 इंच बारिश होने तक का अनुमान है। राजस्थान (Rajasthan) में फिर एक्टिव हुए मानसून का असर अब दिखने लगा है। जयपुर से लेकर कोटा - झालावाड़ तक हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

x
जयपुर : जयपुर (Jaipur) में शनिवार सुबह शुरू हुई तेज बारिश (Rain) से एक मकान गिर गया। शहर के सबसे व्यस्त रहने वाले जलमहल रोड, टोंक रोड, सीकर रोड, एमआई रोड पर पानी नदी की तरह बहने लगा। जयपुर में 10 घंटे में 6 इंच बारिश होने तक का अनुमान है। राजस्थान (Rajasthan) में फिर एक्टिव हुए मानसून का असर अब दिखने लगा है। जयपुर से लेकर कोटा - झालावाड़ तक हो रही लगातार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम केंद्र (Weather Station) की नई चेतावनी भी परेशानी बढ़ाने वाली है। विभाग ने अगले चार दिन के लिए जयपुर - भरतपुर संभाग के साथ प्रदेश के कई जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश का सबसे अधिक असर 1-2 अगस्त को देखने को मिलेगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
