Jaipur - News Update - Free pulses, sugar and oil - spices will be available in Rajasthan from August 15

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) से जुड़े 1.10 करोड़ से ज्यादा परिवारों को अगले महीने से गेंहू के साथ तेल- मसाले, चीनी, दाल के पैकेट भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री इस योजना की लॉन्च करेंगे। दो महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) से पहले राज्य के हर घर में वोटरों तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए ये योजना सरकार के लिए अहम है। मुख्यमंत्री ने बजट में घोषणा करके एनएफएसए से जुड़े परिवारों को गेंहू के साथ रसोई से जुड़ा राशन का दूसरा सामान भी फ्री देने का एलान किया था। इस योजना के तहत हर जिले में अलग-अलग टेंडर करके तेल मसाले, चीनी, दाल के पैकेट की रेट्स तय करके उन्हें राशन की दुकानों तक पहुंचाकर बांटा जाएगा। वर्तमान में राजस्थान में 1.10 करोड़ से ज्यादा परिवार है, जिनमें सदस्यों की संख्या 4 करोड़ से ज्यादा है। इसके अलावा सरकार अगले महीने से मुफ्त स्मार्ट फोन और उसमें एक साल का डेटा भी उपलब्ध करवाएगी।
अभी एक व्यक्ति को मिलता है 5 किलो गेहूं
केन्द्र सरकार एनएफएसए योजना के तहत लिस्टेट परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को हर महीने 5 किलो गेहूं दिया जाता है। केन्द्र सरकार ये गेंहू 2 रूपए किलोग्राम के हिसाब से देती है। लेकिन पिछले साल राज्य सरकार ने 2 रूपए शुल्क माफ करते हुए उसका भुगतान के स्वयं के कोष से केन्द्र सरकार को करने का फैसला किया। एक किलो चना दाल, 100 ग्राम धनिया पाउडर, 50 ग्राम हल्दी पाउडर, एक लीटर सोयाबीन तेल, एक किलो नमक, 100 ग्राम लाल मिर्च पाउडर और एक किलो चीनी ।
Editorial

Editorial

Next Story