Pratahkal-Youth's Murder accused Arrested
डूंगरपुर (प्रातः काल संवाददाता) । चितरी थाना पुलिस ने हत्या (Murder) के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। आरोपी ने उधार के रुपए मांगने पर लट्ठ और लातों-घुसों से मारपीट कर एक युवक की हत्या की थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। चितरी थानाधिकारी ने बताया की 25 जून को जयंती पत्नी देवीलाल पारगी मीणा निवासी लिंबया ने केस दर्ज करवाया था । रिपोर्ट में बताया की 23 जून को वह अपने घर पर थी। शाम के समय पति देवीलाल पारगी गांव के ही मोहन डेंडोर के घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ही पति देवीलाल के चीखने की आवाज सुनाई देने लगी। इस पर वह दौड़कर गई। गांव के ही रामा पुत्र कावा, रामा का बेटा महेंद्र, अनिल, सुभाष, कमलेश पुत्र जालिया और उसका भाई महेश समेत अन्य लोग उसके पति के साथ मारपीट कर रहे थे। पति के साथ लट्ठ, लातों-घूसों से जमकर मारपीट की। लोगों के आने से सभी हमलावर मौके से भाग गए। वहीं, गंभीर घायल पति को सागवाड़ा से डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। इलाज के दौरान पति देवीलाल की मौत हो गई। वारदात को लेकर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया।
थानाधिकारी के नेतृत्व में एएसआई नरेंद्र सिंह, हेड़ कांनि. दिग्विजय सिंह, रामलाल, कांनि. सूरज, जितेंद्रसिंह, लोकेश और प्रभुलाल की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए आरोपी रामा पुत्र कावा ताबियाड़ निवासी लिंबड़िया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से हमले में प्रयुक्त लट्ठ को जब्त कर लिया है। आरोपी रामा को कोर्ट ने जेल भेज दिया है। वहीं, हत्या में आरोपी एक बाल अपचारी को भी डिटेन किया गया है। बाल अपचारी को बाल सप्रेषण गृह में भेजा गया है। आरोपी ने पुलिस को यह भी बताया कि मृतक 'देवीलाल उधर दिए रुपए बार बार मांग रहा था।

Editorial

Editorial

Next Story