Pratahkal - Sport News Update - Dream 11 now on team india jersey

नई दिल्ली : टीम इंडिया (Team India) की जर्सी पर अब बायजू की जगह फैंटेसी स्पोट्र्स गेमिंग कंपनी 'ड्रीम 11' (Dream 11) का लोगो नजर आएगा। इकोनॉमिक टाइम्स (Economic Times) की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रीम 11 ने टीम इंडिया की जर्सी के मुख्य स्पॉन्सरशिप इस 358 करोड़ रूपए में खरीदे हैं। यह डील 3 साल के लिए है। बायजू का कॉन्ट्रैक्ट इसी साल मार्च में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज (Series) के बाद खत्म हो गया था। इस तरह 3 महीने तक भारत का कोई जर्सी स्पॉन्सर (Jersey Sponsor) नहीं रहा, अब शुक्रवार देर रात बीसीसीआई (BCCI) ने ड्रीम-11 के साथ पार्टनरशिप के बारे में ऐलान किया।
वेस्टइंडीज दौरे से लगेगा ड्रीम - 11 का लोगो
ड्रीम-11 का लोगो भारतीय टीम की जर्सी पर वेस्टइंडीज दौरे से लग जाएगा। भारत की पुरूष और महिला टीम उससे पहले कोई और सीरीज नहीं खेलेगी। वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू होगा। यहां टीम इंडिया 2 टेस्ट, 3 वनडे और 5 टी-20 खेलेगी। ड्रीम 11 का कॉन्ट्रैक्ट 2025 के जून में होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल तक बना रहेगा।
बीसीसीआई अध्यक्ष बोले -
फैंस का एंगेजमेंट बढ़ाएंगे
बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा, ड्रीम 11 पहले भी बीसीसीआई के साथ डील कर चुका है। उन्हें फिर से बीसीसीआई के साथ आने पर बधाई । भारत में वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए डील अहम है। दोनों पार्टनर साथ मिलकर टूर्नामेंट में फैंस का एंगेजमेंट बढ़ाएंगे और उनका एक्सपीरियंस भी बेहतर करेंगे। ड्रीम 11 के सीईओ और को-फाउंडर हर्ष जैन ने कहा, बीसीसीआई और इंडियन प्लेयर्स के साथ कंपनी लंबे समय से काम कर रही है। नेशनल टीम का लीड स्पॉन्सर बनना कंपनी के लिए प्राइड की बात है । हम भारत में स्पोट्र्स इकोसिस्टम को बढ़ाने पर भी फोकस कर रहे हैं।
एडिडास किट स्पॉन्सर, ड्रीम 11 जर्सी स्पॉन्सर
इसी साल जून में एडिडास ने टीम इंडिया के किट स्पॉन्सरशिप राइट्स खरीदे। एडिडास टीम इंडिया की जर्सी डिजाइन करेगा और द्विपक्षीय सीरीज में मैचों के दौरान खिलाड़ियों की जर्सी के कंधे वाले हिस्से पर एडिडास रहेगा। वहीं खिलाड़ियों के चेस्ट वाले हिस्से पर ड्रीम-11 लिखा नजर आएगा।
Editorial

Editorial

Next Story