✕
सिद्धचक्र महामंडल विधान में 52 अकृत्रिम चैत्यालय की पूजा
By EditorialPublished on
आंतरी गांव के जैन स्वाध्याय भवन (Jain Swadhyay Bhavan) में चल रहें आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान (Shri Siddhachakra Mahamandal Vidha) के तहत 52 अकृत्रिम चैत्यालय की पूजा-अर्चना हुई । प्रवक्ता लोकेश शाह ने बताया कि जिनालय में मूलनायक श्रेयांसनाथ भगवान व ऋषिमण्डल यंत्र का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा लोकेशकुमार अशोककुमार जैन परिवार ने किया एवं महाआरती भरतलाल शाह परीवार ने उतारी।

x

ओबरी : आंतरी गांव के जैन स्वाध्याय भवन (Jain Swadhyay Bhavan) में चल रहें आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान (Shri Siddhachakra Mahamandal Vidha) के तहत 52 अकृत्रिम चैत्यालय की पूजा-अर्चना हुई । प्रवक्ता लोकेश शाह ने बताया कि जिनालय में मूलनायक श्रेयांसनाथ भगवान व ऋषिमण्डल यंत्र का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा लोकेशकुमार अशोककुमार जैन परिवार ने किया एवं महाआरती भरतलाल शाह परीवार ने उतारी।
ब्रह्म उत्तर इंद्र जीतमल शाह, प्राणत इन्द्र प्रवीण शाह, आरणइन्द्र विमल शाह, प्रतिइन्द्र अशोक जैन, कपिष्ठ इन्द्र बाबूलाल जैन सहित अन्य इन्द्र-इन्द्रणियों ने विधान के मंडप पर 128 श्रीफलों के अर्घ्य चढ़ाएं। इस मौके पर 18 हजार दशा हुमड़ समाज की महिला महासभा अध्यक्ष साधना कोठारी, उषा दिनेश खोडनिया, अध्यक्ष सूरजमल जैन, नवयुवक मंडल अध्यक्ष मनोज जैन, कीरीट शाह, कुशाल शाह, इच्छित शाह, जितेश शाह, आनंद शाह व शुभम शाह सहित अन्य गांवों के पंचों ने संसघ का पूजन किया।

Editorial
Next Story
Related News
X
