Pratahkal - News Update - Gadkari will lay foundation stone of bypass construction in Pratapgarh tomorrow
उदयपुर : केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) 4 जुलाई को प्रतापगढ़ दौरे पर रहेंगे। वे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर बनने वाले बाईपास (Bypass) निर्माण की आधारशिला रखेंगे। प्रतापगढ़ कलेक्टर (Collector) व पुलिस अधीक्षक (Police Officer) ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा निर्देश दिए । मंत्री गडकरी मंगलवार को सुबह उदयपुर से हेलीकॉप्टर से प्रतापगढ़ पहुंचेंगे जिसके बाद सुबह 11 बजे वहां के दशहरा मैदान पर जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा में वे राष्ट्रीय राजमार्ग 56 पर प्रतापगढ़ में बनने वाले बाईपास निर्माण का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे संभाग की अन्य केंद्रीय सड़क योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। तैयारियों को लेकर कलेक्टर डॉ इंद्रजीत यादव और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार दशहरा मैदान पर पहुंचे व व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए। कॉलेज ग्राउंड पर ही हेलीपैड भी बनाया गया है। कलेक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से भी चर्चा की। इधर, भाजपा की ओर से गडकरी के दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है। भाजपा जिला की ओर से गड़करी का अभिनंदन भी किया जाएगा।
Editorial

Editorial

Next Story