Pratahkal - Mumbai News Update - More than 600 accidents on Samruddhi Expressway since December 2022
मुम्बई : महाराष्ट्र (Maharashtra) में समृद्धि एक्सप्रेसवे (Samruddhi Expressway) पर पिछले छह महीनों में कई सड़क दुर्घटनाएं (Accidents) हुई हैं। एक अधिकारी ने कहा कि दिसंबर 2022 से अब तक 88 लोगों की जान चली गई है। दरअसल, शनिवार को इसी एक्सप्रेस वे पर एक बस में भीषण आग लग गई, जिसमें 25 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत (Death) हो गई। बताया जा रहा है कि बस डिवाइडर से जा टकराई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ।
बताई गई हादसों की सबसे बड़ी वजह
राज्य राजमार्ग पुलिस (Police) अधिकारी ने कहा कि छह लेन चौड़े एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं के कारणों में से सड़क सम्मोहन यानी रोड हिप्नोसिस बताया गया है। हाईवे हिप्नोसिस या ड्राइविंग हिप्नोसिस एक ऐसी स्थिति है, जब कोई ड्राइवर वाहन चलाते समय भूल जाता है कि इस दौरान क्या-क्या हुआ। अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेस वे को आंशिक रूप से खोले जाने के बाद से इस पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर और मामूली चोटें आईं।
पिछले साल दुर्घटनाओं में मरे 15 हजार से अधिक लोग
अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी आने और टायर फटने के कारण हुई हैं। अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पुलिस सड़क हिप्नोसिस की समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में साल 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 15,224 लोग मारे गए।
बस में आग लगने से 25 लोगों की मौत
पुलिस ने बताया कि शनिवार तड़के बुलढाणा जिले में एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद निजी बस में आग लग गई, जिसमें 25 यात्रियों की जलकर मौत हो गई। 701 किलोमीटर लंबा नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग अब विदर्भ के सबसे बड़े शहर नासिक के भारवीर तक 601 किलोमीटर की दूरी पर चालू है।

Editorial

Editorial

Next Story