Pratahkal - Entrainment Update - Madhuri is Govinda's favorite co-star
'जो ड़ी नंबर वन' (Jodi Number 1) और 'हसीना मान जाएगी' (Hasina will agree) जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग (Acting) का दमखम दिखा चुके गोविंदा (Govinda) न सिर्फ फैंस के बल्कि अपने को-स्टार्स के बीच भी फेमस हैं। जिस तरह की कॉमेडी (Comedy) वह करते हैं, उसमें उनका कोई तोड़ नहीं है। अपनी अनोखी अदाकारी स्टाइल (Style) की वजह से ही गोविंदा अपने लोगों के बीच में फेमस हुए हैं। लेकिन बात जब गोविंदा की पसंद की आती है, तो यह जानना दिलचस्प हो जाता है कि अगर सुनीता से उनकी शादी नहीं हुई होती, तो वह किस पर डोरे डाल रहे होते। दिए इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी पसंद पर खूब बात की। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान गोविंदा और सुनीता का रैपिड फायर राउंड चल रहा था। इस दौरान सुनीता से उनके पति की फेवरेट को-स्टार के बारे में पूछा गया। सुनीता ने बिना एक सेकेंड बर्बाद किए माधुरी दीक्षित
(Madhuri Dikshit)
का नाम लिया। वहीं, गोविंदा ने माधुरी और रेखा का नाम लिया। इसके बाद गोविंदा ने करिश्मा कपूर, माधुरी दीक्षित, जूही चावला और रवीना टंडन की तारीफ की। उन्होंने कहा, "कितने सालों का करियर है इन लोगों का। यह लोग कितने खूबसूरत हैं, और जो अंदर से खूबसूरत होता है, उसकी खूबसूरती कभी जाती नहीं है। यह लोग जैसे आए थे, वैसे ही आज भी हैं।" गोविंदा ने कहा, "अगर सुनीता नहीं होती तो पक्का मैंने डोरे माधुरी जी पर डाले होते । गोविंदा की इस बात को सुनने के बाद सुनीता आहूजा ने कहा, मैं भी उस समय इन्हें नहीं जानती होती।' गोविंदा और माधुरी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। 90 के दशक में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जाता था। गोविंदा और माधुरी ने 'महा संग्राम', 'इज्जतदार' और 'पाप का अंत' जैसी फिल्मों में काम किया था।
Editorial

Editorial

Next Story