Pratahkal-Plantation done on International Cooperative Day

चितौड़गढ़ (प्रातः काल संवाददाता) । 101 वां अन्तर्राष्ट्रीय सहकारिता दिवस के तहत केन्द्रीय सहकारी बैंक में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी थीम सहकारिता त्वरित सतत विकास के लिए भागीदारी रखी गई है। बैंक के प्रबंध निदेशक नाना लाल चावला ने सहकारिता के उद्भव एवं सतत विकास एवं सहकारिता के माध्यम से किए जा रहे श्रेष्ठ कार्यो एवं नवाचार कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बैक की प्रोग्रामर सोनल भाटी ने बताया कि केन्द्र सरकार एवं नाबार्ड की पैक्स कम्प्यूटराईजेशन योजना के तहत बैंक के सभी पैक्स को कम्प्यूटराईज्ड करते हुए नाबार्ड के कॉमन सीबीएस सोफ्टवेयर पर ऑनबोर्ड किया जाना हैं। बैंक के सांविधिक अंकेक्षक अर्जुन मूंदडा ने सहकारिता के क्षेत्र में समितियों के लेखा के रखरखाव एवं तकनिकी की जानकारी दी।
Next Story