Pratahkal-World Hepatitis Day celebrated at Dukia Hospital
झुंझुनूं (प्रा.सं.)। शहर के मंडावा रोड़ स्थित ढूकिया हॉस्पीटल झुन्झुनू में विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) पर विशेष जागरूकता दिवस मनाया गया। अस्पताल के फिजिशियन डॉ. भारत भूषण ने बताया कि हेपेटाइटिस के बड़े लक्षण जैसे आँखों और स्किन में पीलापन, थकान महसूस होना, यूरिन का अधिक पीला होना, पेट में दर्द, उल्टियां होना आदि है। इस दिवस का मुख्य लक्ष्य वायरल हेपेटाइटिस के बारे में लोगो को जागरूक करना है, इस बीमारी की रोकथाम, परीक्षण और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना है हेपेटाइटिस पाँच प्रकार के होते है, जिसमें ए, बी, सी, डी और ई यह बीमारी वायरस के कारण होती है, इसके अलावा यह ड्रग्स, शराब, रसायन व अन्य संक्रमण की वजह से यह बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसलिए सावधानी बरतते हुए समय पर जांच करवानी चाहिये।
Editorial

Editorial

Next Story