✕
स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में उदयपुर के निशानेबाजों ने जीते पदक
By EditorialPublished on
राजस्थान राइफल संघ (Rajasthan Rifle Association) द्वारा जयपुर (Jaipur) में आयोजित 21 वीं राजस्थान (Rajasthan) स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप (State Shooting Championship) में उदयपुर (Udaipur) के निशानेबाजों ने पदक जीत कर उदयपुर का नाम रोशन किया हैं।

x

उदयपुर : राजस्थान राइफल संघ (Rajasthan Rifle Association) द्वारा जयपुर (Jaipur) में आयोजित 21 वीं राजस्थान (Rajasthan) स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप (State Shooting Championship) में उदयपुर (Udaipur) के निशानेबाजों ने पदक जीत कर उदयपुर का नाम रोशन किया हैं। बी. एन. शूटिंग रेंज के कोच डॉ जितेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि उदयपुर के निशानेबाजों ने एक बार फिर अपना परचम राजस्थान में लहराया है। 10 मीटर एयर में राइफ़ल व पिस्टल केटेगरी में इस वर्ष अधिकतम स्कोर 398 / 400 राइफल व 389/400 पिस्टल में सर्वाधिक रहा। उदयपुर से कुल 103 निशानेबाज़ों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया । जिसमें से 65 निशानेबाज़ क्वालीफाई हुए हैं। उदयपुर की सुदीक्षा सिंह देवड़ाने 50 मीटर राइफल प्रोन पोजीशन में 564/600 कास्कोर अर्जित करते हुए सिल्वर मेडल जीता। वहीं साकरोदा के विक्रमप्रताप सिंह देवड़ा ने 25 मीटर पिस्टल की पेरा केटेगरी में 231 का स्कोर अर्जित करते हुए सिल्वर मैडल जीता। डॉ जितेंद्र सिंह मायदा ने बताया की अब अक्टूबर में 16 से 24 तक प्री नेशनल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें क्वालिफाई होने के बाद सीधे नेशनल के लिए चयन होगा। 10 मीटर की 9 शूटिंग रेंज उदयपुर में संचालित है। बी. एन. स्कूल के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि सबसे पहली वी पुरानी रेंज बी. एन. शूटिंग रेंज है जहां हाल ही ओलंपिक स्टैण्डर्ड के 5 डिजिटल टार्गेट लगाये गये हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X
