Pratahkal - Udaipur News Update - NCC cadets planted 700 saplings
उदयपुर : जनार्दनराय नागर राजस्थान विद्यापीठ (Janardanrai Nagar University of Rajasthan) डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय एवं 2 राज आर एण्ड बी रेजिमेंट एनसीसी (NCC) नवानिया के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को डबोक परिसर में एनसीसी केडेट्स (NCC cadets) के विधार्थियों ने कुलपति प्रो. एस. एस. सारंगदेवोत, केम्प कमाण्डेंट कर्नल ई. एन. मनोज, डीन प्रो. गजेन्द्र माथुर, प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. आईजे माथुर के नेतृत्व में पौधे लगा उसके संरक्षण का संकल्प लिया। एनसीसी केडेट्स ने डबोक गांव में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली, प्रो. सारंगदेवोत ने केडेट्स, कार्यकर्ताओं को पौधों के संरक्षण व संवर्धन की शपथ दिलाई व एनसीसी के 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे 600 कैडेट्स, अधिकारियों ने मिलकर एक ही दिन में अपने अपने नाम से 700 पौधे
(700 Plants)
लगा उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह अभियान विद्यापीठ के तीनों परिसरों में चलाया जायेगा। प्रो. सारंगदेवोत ने कहा कि एक व्यक्ति 24 घंटे में 550 लीटर आक्सीजन ग्रहण करता है और एक पेड़ 55 से 60 लीटर आक्सीजन दे पाता है। एक व्यक्ति को जीवित रखना है तो हमें 10 पेड़ों की जरूरत है। हमारे देश में 140 करोड़ की जनसंख्या है उसके अनुपात में हमें पेड़ों को लगाना होगा। पेड़ों से प्रकृति का संवर्धन और संरक्षण होता है। प्रकृति का संरक्षण व संवर्धन करना ईश्वर की आराधना से कम नहीं है। हम जब जल, जंगल, जमीन के संरक्षण की बात करते है तो ये तीनों प्रकृति से जुड़ी हुई है। औद्योगिक क्रांति के दौर हम इनका निरंतर दोहन करते जा रहे है जिससे हमारा इको सिस्टम ही खराब हो गया है जिससे आये दिन देश के किसी न किसी कौने में प्राकृतिक आपदाए आ रही है। इसके लिए हमें पुनः जंगल की ओर लौटना होगा और हर व्यक्ति को एक पेड लगाना होगा। प्रो. एएस जोधा, डॉ. रचना राठौड, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. राजन सूद, डॉ. एनएस सोलंकी, एएनओ ले. डॉ. हिम्मत सिंह चुण्डावत, डॉ. बीएल नागदा, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत आदि की मौजूदगी रही ।

Editorial

Editorial

Next Story