Pratahkal - News Update - The young woman set the trap
डूंगरपुर : रामसागड़ा थाना क्षेत्र (Ramsagada Police Station Area) के गामड़ी अहाड़ा गांव में एक 20 साल की छात्रा ने फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) करने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त छात्रा घर पर अकेली थी। घटना के बाद परिवार में मातम है। वहीं, पुलिस (Police) ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। रामसागड़ा थाना पुलिस के अनुसार गणेश भगोरा निवासी गामड़ी अहाड़ा ने मामला दर्ज कराया है । रिपोर्ट (Report) में बताया कि उसकी बेटी सुमन भगोरा ने एक साल पहले 12 वीं कक्षा पास करने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी । वह घर पर ही रहकर काम करती थी । गणेश बिछीवाड़ा में होटल पर काम करता है।
वहीं, मां समेत बड़ी बहन और छोटा भाई गांव में किसी काम से गए थे। तीनों ही वापस घर आए तो घर पर सुमन फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे पर लटका देखकर परिवार के लोग चिल्लाए । इस पर आसपास गांव के लोग इक े हो गए। सुमन को फंदे से उतारकर डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर रामसागड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। वहींए पुलिस ने घटना के लेकर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। युवती के आत्महत्या (Suicide) के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है।

Editorial

Editorial

Next Story