Pratahkal - News Update - Death from illness
उदयपुर : शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र (Pratapnagar Police Station Area) में परिवार छोड़कर ठोकर पर रहने वाली एक युवक की बीमारी से मौत हो गई।
पुलिस (Police) के अनुसार गणेशलाल (50) पुत्र केशुलाल गमेती निवासी तुलसीदासजी की सराय | डबोक जो कई समय से अपना घर छोड़कर ठोकर पर रहा था। यह दिनभर मजदूरी करता और शाम को खाना खाकर चौराहे । पर ही सो जाता। इसकी 24 जुलाई को तबीयत खराब होने पर लोगों ने 108 की सहायता से इसे चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां पर | इसकी मौत हो गई। साथी ने इस बारे में मृतक के परिवारजनों को बताया ।। परिजनों के आने पर हैड कांस्टेबल लाल सिंह ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
तबीयत खराब होने से मौत : इसी तरह राजसमंद जिले के रेलमगरा थाना क्षेत्र में बंशीलाल (55) पुत्र लालूराम खटीक निवासी दरीबा गत 24 जुलाई को अचानक तबियत बिगड़ने पर एमबी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
Editorial

Editorial

Next Story