✕
निजी स्कूल बस व कार में टक्कर, हादसा टला
By EditorialPublished on
शहर के रेवदर मार्ग पर न्यू टाउन के पास एक निजी स्कूल बस व कार के बीच टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों (Eyewitnesses) के मुताबिक दुर्घटना में एक-दो लोगों को मामूली चोटें आई। जानकारी के अनुसार शहर के एचजी इंटरनेशनल स्कूल (International School) की बस बच्चों की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने रवाना हुई थी। तभी न्यू टाउन के पास उसकी टक्कर एक कार से हो गई।

आबूरोड : शहर के रेवदर मार्ग पर न्यू टाउन के पास एक निजी स्कूल बस व कार के बीच टक्कर हो गई प्रत्यक्षदर्शियों (Eyewitnesses) के मुताबिक दुर्घटना में एक-दो लोगों को मामूली चोटें आई। जानकारी के अनुसार शहर के एचजी इंटरनेशनल स्कूल (International School) की बस बच्चों की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने रवाना हुई थी। तभी न्यू टाउन के पास उसकी टक्कर एक कार से हो गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से थाने में कोई मामला दर्ज नहीं करवाया था। वहीं मामले में एचजीआई स्कूल के कार्यवाहक प्राचार्य वेनिस बैंजामिन ने बताया कि न्यू टाउन के पास बस एक अन्य वाहन से टकराई थी, लेकिन इसमें ना तो किसी बच्चे और ना चालक को चोटें आई है।

Editorial
Next Story
Related News
X


