Pratahkal - Jodhpur News Update -Before becoming a sweeper, you have to clean the drain - Dumping yard
जोधपुर : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग (State Safai Karmachari Commission) के अध्यक्ष राहुल महाराज ने पहले जोधपुर में अधिकारियों की बैठक ली और उसके बाद पत्रकारों से सर्किट हाउस में बातचीत की। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए इस बार 6 पैरामीटर पर प्रैक्टिकल टेस्ट (Practical Test) होंगे। जिस व्यक्ति के पास सफाई करने का अनुभव होगा और सभी छह सेगमेंट में अच्छा प्रदर्शन करेगा उसका चयन सफाई कर्मी भर्ती में किया जाएगा। यह बात राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राहुल महाराज ने शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कही। जोधपुर (Jodhpur) सहित अब तक राजस्थान के करीब 10 जिलों में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की बैठक ले चुके आयोग के सदस्य ने बताया कि गैर वाल्मीकि समाज के जो लोग मूल काम के अलावा अन्य काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ रोष है। जोधपुर शहर में अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए हैं कि मूल काम से हटाकर जिनको सफाई के अलावा दूसरा काम दिया गया है उस व्यवस्था को ठीक किया जाए। यदि कुछ दिनों में अधिकारी इस पर निर्णय नहीं लेते हैं तो जल्द ही इस पूरे घटनाक्रम से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया जाएगा। इस बार सफाई कर्मी भर्ती के लिए पार्क की सफाई, शौचालय, नाले और डंपिंग यार्ड की सफाई को शामिल रखा गया है।
2018 की भर्ती में जो गलतियां की गई थी वह इस बार नहीं दोहराई जाएगी। जो 6 पैरामीटर के इस प्रैक्टिकल को पास कर लेगा उसका चयन 2023 की सफाई भर्ती में किया जाएगा। इसके पीछे उद्देश्य यही है कि जो लोग सालों तक सफाई का काम करते हैं चाहे वह संविदा परी क्यों ना हो लेकिन जब भर्ती आती है तो उनको मौका नहीं मिलता।

Editorial

Editorial

Next Story