✕
स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023: 45 हजार से अधिक लोगों ने दिया स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 के तहत सिटीजन फीडबैक
By EditorialPublished on
स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 (Swachh Survekshan - 2023) में सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने के लिये नगर निगम ग्रेटर के जनप्रतिनिधि अधिकारी व कर्मचारी अथक प्रयास कर रहे है। इसी के फलस्वरूप अब तक लगभग 45 हजार से अधिक लोगों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 के तहत् सिटीजन फीडबैक (Citizen Feedback) दिया जा चुका है।

x

जयपुर : स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 (Swachh Survekshan - 2023) में सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने के लिये नगर निगम ग्रेटर के जनप्रतिनिधि अधिकारी व कर्मचारी अथक प्रयास कर रहे है। इसी के फलस्वरूप अब तक लगभग 45 हजार से अधिक लोगों द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 के तहत् सिटीजन फीडबैक (Citizen Feedback) दिया जा चुका है। सिटीजन फीडबैक देने की अन्तिम तिथि 15 अगस्त 2023 है सिटीजन फीडबैक में स्वच्छता सम्बन्धी नौ सवाल पूछे जायेगें। सिटीजन फीडबैक स्वच्छता एप, टवजम थ्वत ल्वनत ब्पल चचए टवजम टवजम थ्वत ल्वनत ब्पजल मइ के माध्यम से दिया जा सकता है। नगर निगम ग्रेटर का यूएलबी कोड 900600 है।
नगर निगम ग्रेटर आयुक्त महेन्द्र सोनी ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर स्वच्छ सर्वेक्षण- 2023 में सर्वश्रेष्ठ रैंक लाने के लिये निरन्तर प्रयासरत है अधिक से अधिक संख्या में फीडबैक करवाये जाने हेतु जोन स्तर पर टीम गठित की गई है जिसमें सभी जोन उपायुक्तों को प्रभारी बनाया गया है तथा सम्बन्धित राजस्व अधिकारियों को सहप्रभारी बनाया गया है।
उन्होनें बताया कि मुख्य सफाई निरीक्षक, कनिष्ठ अभियन्ता, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, वार्ड सफाई निरीक्षक प्रषिक्षित सफाई कर्मचारियों को सम्मिलित किया गया है जिसके द्वारा नगर निगम ग्रेटर के जोन वार्ड क्षेत्र के अन्तर्गत सब्जी मण्डी, व्यवसायिक मार्केट, सिनेमा हॉल, कोचिंग सेन्टर, होटल, रेस्टोरेंट मे जाकर आमजन को स्वच्छता एप डाउनलोड करवाकर फीडबैक दिलवाया जाता है। स्वच्छता सर्वेक्षण- 2023 के तहत अब तक 45 हजार से अधिक लोगों द्वारा फीडबैक दिया जा चुका है।
उपायुक्त (स्वास्थ्य) मुकेष कुमार मूण्ड ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 में सर्वश्रेष्ठ रैंक रहे इसके लिये लगातार प्रयास किये जा रहे है नगर निगम ग्रेटर द्वारा पदम गुलाबो सपेरा, आरजे कार्तिक, अभिनेत्री सातंवर को नगर निगम ग्रेटर जयपुर का स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर नियुक्त किया गया है।
स्वच्छ सर्वेक्षण - 2023 में अच्छा प्रदर्षन शहर के सभी नागरिकों की सक्रिय भूमिका पर निर्भर करता है ।

Editorial
Next Story
Related News
X
