प्रिया ने जीता मिसेज भारत यूएसए एलीट का ताज
पिंकसिटी जयपुर (Jaipur) में जन्मी और देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) और पुणे जैसे बड़े शहर में पली-बढ़ीं प्रिया अलवादी ने अमेरिका (America) में आयोजित हुए मिसेज भारत (India) यूएसए एलीट का ताज जीतकर ना केवल अपने शहर जयपुर बल्कि अपने प्रदेश व देश का भी नाम रोशन किया है।

जयपुर : पिंकसिटी जयपुर (Jaipur) में जन्मी और देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) तथा पुणे जैसे बड़े शहर में पली-बढ़ीं प्रिया अलवादी ने अमेरिका (America) में आयोजित मिसेज भारत (India) यूएसए एलीट (USA Elite) का ताज जीतकर न केवल अपने शहर जयपुर बल्कि अपने प्रदेश और देश का भी नाम रोशन किया है।
प्रिया (Priya) ने अपनी इंजीनियरिंग पुणे से की है। वह बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रही हैं और साथ ही संगीत, नृत्य, कला, फैशन और सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भी गहरी रुचि रखती हैं।
प्रिया प्रतिष्ठित मॉडलहंट ग्लैडरैग्स मिसेज इंडिया-2008 में फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं और उन्होंने सबसे खूबसूरत चेहरे का खिताब भी जीता। इसके अलावा, प्रिया अमेरिका में आयोजित होने वाली ब्यूटी पेजेंट मिस भारत फ्लोरिडा - 2023 की स्टेट डायरेक्टर भी रह चुकी हैं।
प्रिया अमेरिका में विभिन्न भारतीय सामुदायिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से शामिल रहती हैं और पूरे अमेरिका में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए नागरिक राजदूत के रूप में कार्य कर रही हैं।

