Pratahkal-Nursing students celebrated World Hepatitis Day

झुंझनूं (प्रा.सं.) । शहर के मलसीसर रोड़ स्थित नोरंगराम दयानन्द दूकिया नर्सिंग कॉलेज में विश्व हेपेटाइटिस दिवस (World Hepatitis Day) पर हेपेटाइटिस के बारे में जागरूकता लाने के लिए सभी विद्यार्थियों ने हेपेटाइटिस थीम 2023 एक जीवन एक लीवर पर जानकारी दी। इस अवसर पर छात्र अंकित रेडु ने पावर पॉईंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम हेपेटाइटिस के बारे संपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर मेडिकल सर्जीकल के व्याख्यता सलीम मोहम्मद ने बताया कि जीवन के लिए लीवर के महत्व के बारे में बताया और लीवर के स्वास्थ्य को अनुकूलित करने व लीवर की बीमारी को रोकने लिए वायरल हेपेटाइटिस की रोकथाम, परीक्षण और उपचार को बढाने की आवश्यकता के बारे बताया। इस अवसर पर संस्था में इंटर हाउस पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अलेक जैण्डर फैलिमिंग हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया व द्वितीय स्थान रॉर्बेट कोच ने प्राप्त किया। संस्थान एकेडमिक डायरेक्टर डॉ. सुनिता ढूकिया ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर प्राचार्य विवेक त्रिपाठी ने इस रोग से जुड़े लक्षणों और बढते हुए केसेज के बारे में बताया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
Editorial

Editorial

Next Story