✕
जूलरी शॉप में दो महिलाओं ने की चोरी
By EditorialPublished on
कल्याण पश्चिम रोड पर नारायण वाडी में एमएम शंकलेशा ज्वेलर्स के यहां दो महिलाओं ने 4.800 ग्राम सोना चुराने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिलायें शाम करीब पांच बजे जूलरी शॉप (jewellery shop) में दाखिल हुयी थीं।

x

मुंबई । कल्याण पश्चिम रोड पर नारायण वाडी में एमएम शंकलेशा ज्वेलर्स के यहां दो महिलाओं ने 4.800 ग्राम सोना चुराने का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिलायें शाम करीब पांच बजे जूलरी शॉप (Jewellery Shop Theft) में दाखिल हुयी थीं। दोनों महिलायें खरीदारे के बहाने से दुकान में आईं थीं और उन्होंने सेल्समैन को बातों में उलझा लिया था। दोनों ने इसी दौरान एक असली सोने की अंगूठी को नकली अंगूठी से बदल दिया और असली गोल्ड रिंग लेकर चंपत हो गईं। ये सारा मामला चूंकि सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था, इसलिये इन महिलाओं की हाथ की सफाई का खुलासा हो गया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।
Next Story
Related News
X

