Pratahkal - Udaipur News Update - Heavy debate on DJ in Police and Yuva Morcha
उदयपुर : भाजपा (BJP) का कांग्रेस सरकार (Congress Government) की ओर से चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरूवार को युवामोर्चा (Yuva Morcha) शहर की ओर से एक रैली निकाली गई। इस रैली (Rally) से पहले डीजे बजाने को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच में बहस हो गई। युवा मोर्चा के एक पदाधिकारी द्वारा 'दम' की बात कहने पर पुलिस अधिकारी इतने उग्र हो गए कि उन्होंने डीजे ले जाने ही नहीं दिया। इस दौरान भाजपा एक पदाधिकारी ने धरने पर बैठने की बात कहीं, जिसे भी पदाधिकारियों ने ठुकरा दिया।
जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा शहर की ओर से गुरूवार को नहीं सहेगा राजस्थान अभियान के तहत शहर में एक वाहन रैली निकालने का तय किया गया । इसमें युवा मोर्चा शहर के कार्यकर्ता टॉउन हॉल प्रांगण में एकत्रित हुए और वहां पर डीजे को भी बुला लिया। इधर युवा मोर्चा की ओर से आयोजित इस आयोजन तहत पुलिस जाब्ता भी वहां पर पहुंच गया और इस रैली को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम संयोजक तख्तसिंह शक्तावत, उपमहापौर पारस सिंघवी, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा नेता डॉ जिनेंद्र शास्त्री, पूर्व महापौर रजनी डांगी, ओबीसी प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश सुथार, जिला मंत्री गजेंद्र भंडारी सहित अन्य नेता वहां पर पहुंच गए। मौके पर सुरक्षा के लिए गए सूरजपोल थानाधिकारी दलपत सिंह ने डीजे बजाने की परमिशन नहीं होना बताकर डीजे हटाने के लिए कहा। इस पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी डीजे बजाने की बात पर अड़ गए। मामला बढ़ता हुआ देखकर मौके पर अन्य थानों के थानाधिकारी भी आ गए और बिना स्वीकृति के डीजे बजाने से रोक दिया मौके पर गए जिनेन्द्र शास्त्री ने विरोध जताते हुए वहीं पर धरना देने के लिए कहा, जो बात वहां पर चली नहीं और धरने को रिजेक्ट कर दिया। मौके पर काफी देर तक बहस चलती रही और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बिना डीजे के रैली निकालने को तैयार नहीं थे। ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने एडीएम सिटी प्रभा गौतम से भी बात की पर उन्होंने बिना परमिशन डीजे बजाने से इंकार कर दिया।
काफी देर तक चली बहस के बाद इस बात पर परमिशन बनी कि माईक पर नारेबाजी की जा सकती है। इस पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने कह दिया कि माईक पर ऐसी नारेबाजी करेंगे कि 'दम' हो जाएगा। जिसे पुलिस अधिकारियों ने अन्य रूप से ले लिया, जिस पर सूरजपोल थानाधिकारी दलपत सिंह इस बात पर अड़ गए कि इस तरह से अभद्र शब्दों का प्रयोग कैसे किया जा सकता है और साथ ही डीजे को जब्त करने की चेतावनी दी।
इस पर काफी देर ओर बहस चली और पुलिस अधिकारी इस तरह के शब्दों पर नाराज हुए और जमकर खरी-खरी सुनाई। इधर भाजपा के नेता पुलिस अधिकारियों को समझाने में लगे रहे। बाद में मौके पर डिप्टी शिप्रा राजावत भी पहुँचे और उन्होंने भी ऐतराज जताया। बाद में समझाईश कर बड़ी मशक्कत से रैली निकाली, जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही यह रैली शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए सूरजपोल पहुँची, जहां पर युवा मोर्चा ने जमकर नारेबाजी की।
कईयों को आया गुस्सा पर रहे शांत
इधर इस कार्यक्रम में पुलिस द्वारा इस तरह से मना करने पर कई नेताओं को गुस्सा भी आ गया पर शांत रहे । वे इस विरोध के माध्यम से युवा मोर्चा के नेताओं की ताकत देखना चाहते थे। साथ ही आने वाले चुनाव को देखकर वे शांत रहे और समझाईश में लगे रहे।
जिलाध्यक्ष नहीं आए
इधर इस कार्यक्रम में शहर जिलाध्यक्ष नहीं आए। इससे पहले युवा मोर्चा के अजमेर जाने के कार्यक्रम में भी जिलाध्यक्ष नहीं आए। हालांकि इस रैली के आयोजन को लेकर की गई बैठक में शहर जिलाध्यक्ष मौजूद थे, पर पता नहीं क्यों वे इस कार्यक्रम में नहीं आए।

Editorial

Editorial

Next Story