✕
ट्रैफिक रूल्स के प्रति अवेयर करने अनूठी पहल
By EditorialPublished on
सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में कमी लाने के उद्देश्य से शहर की सड़क सुरक्षा समिति (Road Safety Committee) की ओर से पहल की गई है। इसके तहत नन्हे बच्चों को हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी समिति की ओर से शहर के विभिन्न मार्गो पर यहां से निकलने वाले वाहन चालको के साथ बैठे नन्हे बच्चों को हेलमेट वितरित किए गए।

x

जोधपुर : सड़क दुर्घटनाओं (Road Accidents) में कमी लाने के उद्देश्य से शहर की सड़क सुरक्षा समिति (Road Safety Committee) की ओर से पहल की गई है। इसके तहत नन्हे बच्चों को हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। गुरुवार को भी समिति की ओर से शहर के विभिन्न मार्गो पर यहां से निकलने वाले वाहन चालको के साथ बैठे नन्हे बच्चों को हेलमेट वितरित किए गए। समिति की ओर से ग्राउंड फॉर किड्स का मैसेज देते हुए यह हेलमेट वितरित किए जा रहे हैं। समिति के सदस्य भरत जांगिड़ ने बताया कि आमतौर पर बाइक सवार लोग कई बार हादसे का शिकार होते हैं। हेलमेट नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा चोट का शिकार छोटे बच्चे होते हैं। इसलिए उन्हें जागरूक करने के लिए कार्यक्रम शुरू किया गया है। यदि बच्चे कम उम्र से ही हेलमेट बनेंगे तो उन्हें हमेशा हेलमेट पहनने की आदत बनी रहेगी।
उन्होंने बताया कि सड़क हादसों में कई बार बच्चे घायल होने के बाद या तो जिंदगी भर के लिए अपाहिज हो जाते हैं या उनकी मौत भी हो जाती है। इसलिए जागरूकता के उद्देश्य से यह मुहिम चलाई गई है। इसके तहत इन बच्चों को हेलमेट वितरण का काम शुरू किया गया है। छोटे बच्चे अभी अभी से ही हेलमेट पहनने की आदत डाल लेंगे तो हमारे देश के युवाओं को भी एक मैसेज मिलेगा ।

Editorial
Next Story
Related News
X
