✕
श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन हुई श्रीकृष्ण प्राकट्योत्सव कथा
By EditorialPublished on
कस्बे की जैन गली स्थित कॉलोनी में दत्तात्रेय भवन (Dattatreya Bhavan) में आयोजित की जा रही श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव (Birth Anniversary) मनाया गया। जहां श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण (Sri Krishna) के जयकारों से तथा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।

x

भुसावर : कस्बे की जैन गली स्थित कॉलोनी में दत्तात्रेय भवन (Dattatreya Bhavan) में आयोजित की जा रही श्री मद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव (Birth Anniversary) मनाया गया। जहां श्रद्धालु जमकर थिरके। इस मौके पर पूरा कथा परिसर भगवान श्री कृष्ण (Sri Krishna) के जयकारों से तथा नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की गूंज से गुंजायमान हो गया। कथा के दौरान कथा व्यास शुकुल जी महाराज वैर वालों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन कर धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तब प्रभु का अवतार होता है। प्रभू का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म के स्थापना के लिए होता है। जब कंस ने सभी मर्यादाऐं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ। वही कथा में वासुदेव बने रामशरण शर्मा बच्चू बाबूजी तथा यशोदा बनी ललिता देवी और नंद के स्वरूप में दिनेश शर्मा किरदार एवं भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के प्रसंग को देख व सुनकर सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस अवसर पर योगेश शर्मा, यशपाल, राजीव शर्मा, श्याम पण्डित, गुड्डू, विष्णु सैन, रमेश सैनी सहित कार्यकर्ता एवं भक्त मंडल के सदस्य एवं प्रेमीजन मौजूद रहे।

Editorial
Next Story
Related News
X
