✕
जेडीए द्वारा प्रशासन शहरों के संग अभियान के अंतर्गत शिविर जारी
By EditorialPublished on
प्रशासन शहरों (Administration Cities) के संग अभियान के अन्तर्गत जेडीए द्वारा गुरुवार को शिविर के दौरान आमजन के नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन एवं पुर्नगठन, भवन मानचित्र अनुमोदन एवं लीज राशि इत्यादि विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 150 पट्टों का वितरण किया गया।
जोधपुर : प्रशासन शहरों (Administration Cities) के संग अभियान के अन्तर्गत जेडीए द्वारा गुरुवार को शिविर (Camp) के दौरान आमजन के नाम हस्तान्तरण, उपविभाजन एवं पुर्नगठन, भवन मानचित्र अनुमोदन एवं लीज राशि इत्यादि विभिन्न प्रकरणों का निस्तारण करते हुए 150 पट्टों का वितरण किया गया। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रशासन शहरो के संग अभियान के तहत जोधपुर विकास प्राधिकरण जोन-6 द्वारा ग्राम मंडोर के खसरा नंबर 1561, 1562, 1563, 1563 / 1 से 1563/10, 1583/7 का शिविर 'आदित्य नगर पार्क' बालसमंद मंडोर में आयोजित किया गया। देवेंद्र कुमार आयुक्त जेडीए, बी एल मेहरा संभागीय आयुक्त महोदय जोधपुर एवं कुंती देवड़ा महापौर जोधपुर (Jodhpur) उपस्थित हुए जिसमे लगभग 100-150 पट्टो का वितरण किया गया।
Next Story
Related News
X


_202307281325163821.jpg.jpg)
