✕
'लाल डायरी कुछ है ही नहीं, कपोल कल्पित है'
By EditorialPublished on
प्रदेश में लाल डायरी (Red Diary) पर सियासी विवाद तेज हो गया है। प्र. म. मोदी (PM Modi) के सीकर में लाल डायरी को लेकर गहलोत सरकार (Gehlot Government) पर हमला किया। प्र.म. के हमले के बाद सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पहली बार लाल डायरी के मुद्दे पर बयान दिया।
जयपुर : प्रदेश में लाल डायरी (Red Diary) पर सियासी विवाद तेज हो गया है। प्र. म. मोदी (PM Modi) के सीकर में लाल डायरी को लेकर गहलोत सरकार (Gehlot Government) पर हमला किया। प्र.म. के हमले के बाद सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने पहली बार लाल डायरी के मुद्दे पर बयान दिया। गहलोत ने लाल डायरी को कपोल कल्पित ठहराते हुए प्र. म. और भाजपा पर पलटवार किया। गहलोत ने कहा- लाल डायरी कुछ है ही नहीं, कपोल कल्पित है।
दरअसल, गुरूवार को सीएम हाउस में लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस दौरान सीएम ने कहा- मैंने सुना है प्रधानमंत्री ने सीकर में अभी लाल डायरी पर भाषण दिया है। अब बताइए, प्रधानमंत्री पद की बहुत बड़ी गरिमा है। उनके पास इनकम टैक्स, ईडी, सीबीआई है जिसका जमकर दुरूपयोग रहा है। क्या वो जानकारी नहीं ले सकते। जानबूझकर जो डायरी का हौव्वा खड़ा किया गया। हमारे मंत्रिमंडल थे उन्हें मोहरा बनाया गया और असेंबली में 50- 60 डायरियां लहराई गईं। बुधवार को मैंने सुना संसद में भी डायरियां लहराई गई हैं। तो क्या मोदीजी और उनकी पार्टी इतनी घबरा गए हैं कि अब बौखला कर अंट-संट आरोप लगा रहे हैं। और, फिर प्रधानमंत्री लाल डायरी लेकर आ गए।
'असली लूट तो आपने लाल सिलेंडर को 1150 रूपए का करके मचा रखी है'
प्र.म. मोदी के कांग्रेस (Congress) सरकार पर लूट मचाने के बयान पर पलटवार करते हुए गहलोत ने कहा- असली लूट तो आपने लाल सिलेंडर को 1150 रूपए का करके मचा रखी है। सिलेंडर का रंग लाल है। वो डायरी का रंग लाल बता रहे हैं, असली लूट तो यह है आपके सामने।
मैंने सुना है लाल टमाटर 150 किलो हो रखा है, यह लूट उन्होंने मचा रखी है वह लाल टमाटर है। प्रधानमंत्री को लाल डायरी पर बात करने की जगह असलियत पर बात करनी चाहिए। वह डायरी है ही नहीं, कपोल कल्पित डायरी है। उसको लेकर राजनीति हो रही है, उसकी बजाय वे असलियत पर आएं। लाल टमाटर लाल है। महंगाई की मार से आमदनी खत्म हो रही है इससे लोगों का चेहरा लाल हो गया है।
'चुनावों में भाजपा को लाल झंडी दिखा देगी जनता'
गहलोत ने कहा- प्र.म. को महंगाई से राहत पर बात करनी चाहिए, वह नहीं कर रहे हैं। हम लोगों को महंगाई से राहत दिला रहे हैं। चुनाव आ रहे हैं इसलिए भारतीय जनता पार्टी को आज जनता सीकर में तो सिग्नल दे चुकी है। जनता समझ गई है। आने वाले वक्त में लाल झंडी दिखा दी जाएगी। लाल डायरी की बात करके सरकार के खिलाफ षड्यंत्र किया गया है। असेंबली में जिस तरह का व्यवहार किया गया उसका पूरा प्रदेश गवाह है।

Editorial
Next Story
Related News
X


