Pratahkal - Jaipur News Update -Rajasthan Vis Election ABP-C Voter Survey
जयपुर : इस साल के अंत में राजस्थान (Rajasthan) में विधानसभा चुनाव 2023 (Assembly Elections 2023) होने है। इस चुनाव (Election) में कांग्रेस (Congress) फिर से वापसी का दावा कर रही है। जबकि दूसरी ओर भाजपा (BJP) सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए है। राजस्थान की जनता किसको सरकार बनाने का मौका देगी? इसी बीच एबीपी की ओर से गुरूवार को राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 ओपिनियन पोल जारी किया गया है। राजस्थान में कुल 200 विधानसभा सीटें हैं। एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने की बात कही गई है। इस सर्वे के मुताबिक, इस बार के चुनाव में विपक्षी भाजपा सत्ता में वापसी कर सकती है। सर्वे में दावा किया गया है कि इस साल के अंत में होने वाले चुनाव में भाजपा को 109-119 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 78-88 के बीच सीटें मिलेंगी। इसके अलावा अन्य दलों को 1-5 सीटें मिल सकती हैं। बता दें कि पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी 200 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे लेकिन वह बहुमत का आकड़ा नहीं छू पाई थी जबकि कांग्रेस को 100 से ज्यादा सीटें मिली थीं। वहीं, अगर वोट परसेंट की बात करें तो प्रदेश में भाजपा बाजी मारती दिख रही है। इसके मुताबिक, भाजपा को 46 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं जबकि कांग्रेस का वोट शेयर 41 प्रतिशत रहने का अनुमान है। वहीं 13 प्रतिशत वोट अन्य दलों के खाते में जाता दिख रहा है।
हाड़ौती में कांग्रेस से आगे निकली भाजपा
ओपिनियन पोल में हाड़ौती रीजन के अनुमान में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है। यहां विधानसभा की 17 सीटों में से भाजपा के खाते में 9 से 13 सीटों तक आ सकती है। बता दें कि वसुंधरा राजे सिंधिया इसी रीजन से आती हैं और लंबे समय को भारी समर्थन के से यहां उनका प्रभाव रहा है। हाड़ौती में भाजपा को 53 प्रतिशत और कांग्रेस को 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। जबकि अन्य के खाते में 3 प्रतिशत वोट जा सकते हैं। यहां से कांग्रेस को 4 से 8 सीटों से संतोष करना पड़ सता है। अन्य के खाते में 1 सीट जा सकती है।
शेखावाटी में कांग्रेस को 45 परसेंट वोट शेयर
ओपिनियन पोल में बताया गया कि शेखावाटी में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है। यहां कांग्रेस को बढ़त के साथ 45 परसेंट वोट शेयर मिलने की बात कही जा रही है। यहां भाजपा को 43 परसेंट वोट शेयर मिलना बताया जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के अतिरिक्त अन्य के खाते में कुल वोट का 12 प्रतिशत शेयर जाता दिख रहा है।

Pratahkal - Jaipur News Update -Rajasthan Vis Election ABP-C Voter Survey
मारवाड़ में भाजपा को भारी
मेवाड़ रीजन में विधानसभा की 43 सीटों पर सर्वे का नतीजा भाजपा के पक्ष में बताया जा रहा है। सर्वे के अनुसार भाजपा को 50 परसेंट वोट मिलने की बात कही जा रही है। जबकि इस 'सर्वे में कांग्रेस को 39 परसेंट और अन्य को 11 परसेंट वोट मिलने की बात की गई है। मेवाड़ से भाजपा को 26 से 30 सीटें मिलने वाली बताई जा रही है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिल सकती हैं। जबकि अन्य के खाते में 2 सीट रह सकती हैं।
ढूंढ़ाड में पायलट - पूनियां फैक्टर, लेकिन भाजपा का बढ़त
राजस्थान के ढूंढाड़ इलाके में विधानसभा चुनाव 2023 में कुल 58 सीटों में से 35 सीटें भाजपा के मेवाड़ में भाजपा खाते में जा सकती हैं। इस रीजन में 8 जिले आते हैं। कांग्रेस नेता सचिन पायलट के साथ भाजपा डॉ. सतीश पूनियां भी इसी रीजन से आते हैं। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यहां भाजपा को 46 प्रतिशत, कांग्रेस को 42 प्रतिशत और अन्य को 12 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक ढूंढाड़ रीजन से भाजपा 31 से 35 सीटें जीत सकती है वहीं, कांग्रेस 23 से 27 सीटें अपने खाते में जोड़ सकती है। जबकि अन्य के खाते में 2 सीटें जा सकती हैं।
मारवाड़ में भाजपा को मिल सकती हैं 34 सीट, कांग्रेस को 29
मारवाड़ रीजन में भाजपा को 34 सीटों तक हासिल हो सकती है। सीटों के हिसाब से सबसे बड़े इलाके में कुल 61 सीटें हैं। यहां के कुल 10 जिलों में सीएम अशोक गहलोत, गजेंद्र सिंह शेखावत जैसे दिग्गज नेताओं का राजनीतिक प्रभाव है। इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को इस इलाके से 42 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। कांग्रेस को यहां से 40 फीसदी और अन्य को 18 फीसदी वोट मिल सकते हैं। 61 सीटों में से भाजपा को जहां 30 से 34 सीटें वहीं कांग्रेस को 25 से 29 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को यहां से 4 सीटें मिल सकती हैं।

Editorial

Editorial

Next Story