✕
भायंदर संघ में दया का कार्यक्रम आयोजित
By EditorialPublished on
महासती सत्यसाधना मसा आदि ठाणा 7 के सानिध्य में भायंदर (Bhayandar) में भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव व दया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी ने पारस प्रभु के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जीवन में 10 का बड़ा महत्व है।

x

मुंबई । महासती सत्यसाधना मसा आदि ठाणा 7 के सानिध्य में भायंदर (Bhayandar) में भगवान पार्श्वनाथ निर्वाण कल्याणक महोत्सव व दया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी ने पारस प्रभु के बारे में बताते हुए कहा कि उनके जीवन में 10 का बड़ा महत्व है। उनकी भक्ति करने से उनके अधीनस्थ देवी देवता मनोकामना की पूर्ति करते हैं। इसलिए हर समय ईश्वर के समीप रहने का प्रयास करना चाहिए। इस अवसर पर दया दिवस भी मनाया, जिसमें लोगों ने दया व्रत कर श्रद्धा का परिचय दिया। कार्यक्रम में सिंधु संघ के सदस्यों का स्वागत संघ मंत्री बाबू दुगड़ ने किया। इस अवसर पर भेरूलाल लोढ़ा, मांगीलाल पामेचा, किशनलाल परमार, अध्यक्ष मोहनलाल सिसोदिया, गणेश मेहता, रतन नागोरी, कनु नागोरी, ख्यालीलाल तलेसरा, दिनेश कोठारी, कृष्णा तलेसरा, महिला प्रमुख कांता सिसोदिया, अध्यक्ष सरोज पगारिया, मंत्री कंकु सुराना, रेखा मेहता, नवयुवक मंडल अध्यक्ष प्रवीण कोठीफोड़ा, मंत्री पंकज मेहता, मनोज सिसोदिया, भूरालाल इंटोदिया, उमेश सिसोदिया भी मौजूद रहे।
Next Story
Related News
X

