✕
बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर विकल्प
By EditorialPublished on
बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर (Fixed Interest Rate) शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहकों के पास अब अपनी पसंद के आधार पर कार ऋण पर फिक्स्ड या अस्थायी ब्याज दर का चयन करने की सुविधा है।

x

मुंबई । बैंक ऑफ़ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर (Fixed Interest Rate) शुरू करने की घोषणा की है। ग्राहकों के पास अब अपनी पसंद के आधार पर कार ऋण पर फिक्स्ड या अस्थायी ब्याज दर का चयन करने की सुविधा है। ब्याज की फिक्स्ड दर बैंक के 1 वर्षीय एमसीएलआर से जुड़ी हुई है। ब्याज दर ऋण की पूरी अवधि के दौरान अपरिवर्तित रहेगी। इसके अलावा, बैंक द्वारा कार ऋण पर ब्याज की गणना दैनिक रिड्यूसिंग बैलेंस पद्धति पर की जाती है, जो उधारकर्ताओं के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाती है। बैंक के महाप्रबंधक (मॉर्गेज और अन्य खुदरा परिसंपत्तियां), हर्षदकुमार टी सोलंकी ने दी।
Next Story
Related News
X

