✕
किसानों ने देखा पीएम सम्मान निधि हस्तांतरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण
By EditorialPublished on
रुवार को चाकसू किसान समृद्धि केंद्र पर उपखंड क्षेत्र के भाजपाइयों (BJP) ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा पीएम किसान योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) की चौथी किस्त की राशि के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

x

चाकसू (प्रा.सं.) । गुरुवार को चाकसू किसान समृद्धि केंद्र पर उपखंड क्षेत्र के भाजपाइयों (BJP) ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के द्वारा पीएम किसान योजना (PM-Kisan Samman Nidhi) की चौथी किस्त की राशि के हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी मयंक बैरवा, किसानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया समाजसेवी मयंक बैरवा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूरे राष्ट्र में एक ही समय में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से वेबकास्ट किया जा रहा है, जिसमें किसान सम्मान निधि से लाभार्थी किसान तथा नवाचार किसान भी भाग लेकर योजना का भरपूर लाभ उठा रहे हैं।
जिले के मुख्यालयों सहित पंचायत स्तर पर भी कृषि विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैंडहेल्ड डिवाइस, पिको अल्ट्रा लाइट प्रोजेक्टर व एंड्राइड मोबाइल का उपयोग करते हुए तकनीक के माध्यम से गांव-गांव के किसान को भी इस योजना की विधिवत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है उन्होंने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए किसान सम्मान निधि से मिलने वाली राशि का सदुपयोग करने के लिए कहा साथ ही किसानों से फीडबैक भी प्राप्त किया गया।
Next Story
Related News
X

