✕
जैन संत की हत्या के विरोध में विक्रोली में निकाली रैली
By EditorialPublished on
कर्नाटक (Karnataka) में दिगम्बर संत आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में विक्रोली सकल जैन समाज (Jain Samaj) ने मौन अहिंसा रैली निकाली।

x

मुंबई । कर्नाटक (Karnataka) में दिगम्बर संत आचार्य कामकुमार नंदी महाराज की निर्मम हत्या के विरोध में विक्रोली सकल जैन समाज (Jain Samaj) ने मौन अहिंसा रैली निकाली। रैली में पंथक मुनि मसा सहित जैन समाज के महिला पुरुषों ने उपस्थित हो विरोध प्रकट किया। रैली टेगोर नगर संभवनाथ जैन देरासर से प्रारंभ होकर विक्रोली कन्नमवार नगर पुलिस स्टेशन पहुंची। जहां पुलिस को ज्ञापन सौंपकर अपराधियों को गिरफ्तार करके कठोर से कठोर दण्ड देने की मांग की गई। यह जानकारी देवीलाल इंटोदिया ने दी।
Next Story
Related News
X

