Pratahkal - Udaipur News Update -Thousands of workers will go to Maharally in Jaipur on August 1
उदयपुर : कांग्रेस सरकार (Congress Government) के खिलाफ भाजपा (BJP) द्वारा चलाए जा रहे नहीं सहेगा राजस्थान (Rajasthan) अभियान के तहत मंडल और बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम कर घर-घर जाकर ब्लैक पेपर जो कांग्रेस सरकार का काला चिट्ठा है वह वितरण किया जा रहा है। साथ ही जयपुर (Jaipur) में एक अगस्त को होने वाली महारैली में उदयपुर (Udaipur) से हजारों की संख्या में लोग जाएंगे।
इसी को लेकर भाजपा उदयपुर शहर प्रभारी बंशीलाल खटीक ने बुधवार को एक पत्रकार वार्ता की, जिसमें खटीक ने कहा कि कांग्रेस की सरकार अब तक की सर्वश्रेष्ठ भ्रष्टाचारी सरकार रही है। दंगे, पेपर लीक, दलितों एवं महिलाओं पर अत्याचार की आए दिन होने वाली घटनाओं जनता ने ठान लिया है कि इस बार राजस्थान को कांग्रेस मुक्त करना है।
उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को जयपुर में होने वाली महारैली में इस बार प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ता जाएंगे। गांव-गांव कांग्रेस के काले चिट्ठों को ब्लैक पेपर के माध्यम से जनता तक पहुँचाया जा रहा है। राजेंद्र गुढ़ा का जिक्र करते हुए कहा कि जिस मंत्री ने सरकार को कई बार बचाया उसके भी यह हश्र तो दूसरों की बात क्या होगी। कार्यक्रम के संयोजक तखत सिंह शक्तावत ने कहा कि 31 जुलाई को भाजपा के हजारों कार्यकर्ता अपने-अपने मंडल और बूथ स्तर से जयपुर में 1 अगस्त को होने वाली महारैली में भाग लेने के लिए प्रस्थान करेंगे।
उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने कहा कि विधानसभा में राजेन्द्र सिंह गुढा के साथ विधायकों एवं मंत्रियों ने मारपीट की।
अगर लाल डायरी में कुछ नहीं था तो उनको सदन में रखने देते । शहर जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीमाली ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर एवं सभी मोर्चों ने अपने जिला और मंडल स्तर पर पार्टी द्वारा निर्देशित कार्यक्रमों को सफलता के साथ पूर्ण किया । सहकारिता के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर ने बताया नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम का आधार जनाक्रोश यात्रा में जनता द्वारा पूछे गए प्रश्नों का ही है, जिसको इस कार्यक्रम में विभिन्न मोर्चा द्वारा प्रदर्शित किया जाएगा।

Editorial

Editorial

Next Story