Pratahkal - Udaipur News Update -Signature campaign of Yuva Morcha
उदयपुर : युवा मोर्चा शहर (Yuva Morcha City) की ओर से वाणिज्य महाविद्यालय (Commerce College) के बाहर नहीं सहेगा राजस्थान कार्यक्रम (Rajasthan Program) के अंतर्गत छात्र-छात्राओं के हस्ताक्षर करवाए गए और राजस्थान में हो रहे पेपर लीक घोटालों के खिलाफ आमजन को जागरूक किया। शहर के कार्यक्रम प्रभारी रंजीत दिग्पाल ने बताया युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 31 तारीख को होने वाले जयपुर में घेराव में भी सैकड़ों की संख्या में जयपुर जाएंगे। इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री हिमांशु बागड़ी, ग्रामीण विधानसभा प्रभारी महेश पुरी गोस्वामी, अंबेडकर मंडल अध्यक्ष योगेश वैष्णव, महेंद्र सिंह देवड़ा, शैलेश कटारिया, ओम पारीक, अभिषेक चंदेल, दीपक सिंह चौहान मौजूद थे। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रमोद सामर, उप महापौर पारस सिंघवी, पूर्व महापौर रजनी डांगी उपस्थित थे।
Next Story