Pratahkal - Udaipur News Update - Dr. Arvinder Singh honored by Health Minister for double world record
उदयपुर : अर्थ ग्रुप राजस्थान (Arth Group Rajasthan) के सीईओ (CEO) और सीएमडी (CMD) डॉ. अरविंदर सिंह (Dr. Arvinder Singh) ने एक वर्ष में दो वर्ल्ड रिकार्ड (World Record) बनाए। इस उपलब्धि के लिए राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा तथा तकनीकी राज्य मंत्री डा सुभाष गर्ग ने जयपुर में सम्मनित किया। डॉ. सिंह ने हाल ही में 80 प्रतिशत विकलांगता के साथ पर लेह लद्दाख के खतरनाक खारदुंगला दर्रे को क्वाड बाइक से पार करके विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया।
यह चुनौतीपूर्ण (Challenging) और साहसिक से करने वाले प्रथम और एकमात्र शारीरिक रूप से 80 प्रतिशत दिव्यांग व्यक्ति के रूप में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में अपना नाम दर्ज कराया। विगत वर्ष भी डा सिंह ने एकेडमिक एक्सीलेंस का अनूठा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
डॉ. सिंह को सर्वाधिक 123 डिग्रियां, डिप्लोमा तथा सेटिफिकेट्स हासिल करने का गौरव प्राप्त है। डॉ. सिंह को भारत के सबसे प्रतिष्ठित प्रबंधन संस्थानों में से एक, भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले एकमात्र डॉक्टर के रूप में जाना जाता है। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके समर्पण, दृढ़ संकल्प और बुद्धिमता के बारे में बहुत कुछ बताती है।
सराहनीय शैक्षणिक साख और बिजनेस लीडर के गुणों के साथ साथ, डॉ. सिंह ने साहसिक खेलों के क्षेत्र में भी प्रशंसनीय रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। वह मालदीव में गहरे समुद्र में स्कूबा डाइविंग करने वाले पहले दिव्यांग व्यक्ति हैं। उनको पैरा वर्ग में पिस्टल शूटिंग में राज्य का स्वर्ण पदक भी प्राप्त है। डा सिंह अंतरराष्ट्रीय बोर्ड सर्टीफाइड कोस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट हैं । उनको राजस्थान, असम तथा महाराष्ट्र के राज्यपाल पहले भी सम्मानित कर चुके है। राजस्थान के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री भी बेस्ट कॉस्मेटिक डर्मेटोलॉजिस्ट का खिताब प्रदान कर चुके हैं।
Editorial

Editorial

Next Story