Pratahkal - Lifestyle Update - Lose weight in a few days by using raw bananas like this
केला (Banana) एक ऐसा फल है जो कच्चा हो या पका हुआ ये आपके हर तरह के । यूज में आता है। पका हुआ केला तो हर किसी को पसंद है लेकिन कच्चा केला को आप अपने डाइट (Diet) में शामिल करें और आप इसके कई तरह के फायदे (Advantages) देखेंगे। कच्चे केला के कई ऐसे फायदे हैं जिसे शामिल कर के आप कई बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं। पके हुए केले तो सभी खाते है, पर क्या कच्चे केले खाते हैं आप? हो सकता है आप इसके कोफ्ते या सब्जी बनाते होंगे, लेकिन इससे होने वाले फायदो से पक्का अंजान होंगे आप। आज हम आपको कच्चे केले से मिलने वाले ऐसे 5 फायदे बताएंगे जिसे जानने के बाद आप पके केले के साथ-साथ कच्चा केला भी खाने लगेंगे।
कब्ज से राहत
कच्चे केले में मौजूद फाइबर और हेल्दी स्टार्च हमारी आंतों में किसी भी तरह के हानिकारक तत्वों को जमने नहीं देता। इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है तो रोजाना कच्चा केले का सेवन करने से आपको आराम मिलेगा ।
वजन कम करने में मददगार
अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे है तो कच्चा केला आपके लिए वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फाइबर्स अनावश्यक फैट सेल्स और अशुद्धियों को साफ करने का काम करते हैं।
शुगर को कंट्रोल करने में सहायक
अगर किसी को डायबटीज की शुरुआत हुई है तो वो कच्चे केले का सेवन कर सकता है। ये शुगर लेवल को कम करने में मददगार होगा ।
भूख को करता है शांत
भूख को शांत करने का काम भी कच्चा केला करता है। इसमें मौजूद फाइबर्स और दूसरे पोषक तत्व भूख को कंट्रोल करने का काम करते हैं।
डाइजेशन सिस्टम को रखता है दुरुस्त
कच्चा केला डाइजेस्टिव सिस्टम को भी दुरुस्त रखने का काम करता है। केले को रोजाना खाने से पाचन क्रिया अच्छी रहती है।
Editorial

Editorial

Next Story