Pratahkal - Jaipur News Update - Canara Bank Special Customer Meet
जयपुर : केनरा बैंक (Canara Bank) का विशेष ग्राहक सम्मेलन 26.07.2023 को अंचल कार्यालय, जयपुर (Jaipur) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन केनरा बैंक अंचल कार्यालय, ऑरबिट मॉल जयपुर द्वारा किया गया। सम्मेलन में भारत सरकार (Indian Government) की विभिन्न बैंकिंग योजनाओं (Various Banking Schemes) जन धन खाते, सुकन्या जमा योजना, सीनियर सिटिजन जमा योजना, डोर स्टैप बैंकिंग भीम यूपी आई, किसान क्रेडिट कार्ड, अटल पेंशन योजना, लघु सूक्ष्म एवं मध्यम इकाईयों को ऋण सहायता, अन्य जमा एवं तकनीकी उत्पादों एवं बैंकिंग क्षेत्र की नवीन योजनाओं की जानकारी दी गयी । ग्राहकों की विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान बैंक पदाधिकारियों द्वारा किया गया । केनरा बैंक के विभिन्न ग्राहकों का सम्मान किया गया। विभिन्न ग्राहकों ने केनरा बैंक द्वारा दी जा रही सेवाओं से संतुष्टि जाहिर की। ग्राहकों द्वारा सेवाओं में बेहतरी के सुझाव भी दिये गये । सम्मेलन में अंचल कार्यालय जयपुर के अधीन शाखाओं के विशेष ग्राहक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान कार्यालय बेंगलूरू की महाप्रबंधक श्रीमती सी एस विजय लक्ष्मी ने की। कार्यक्रम की मेजबानी जयपुर अंचल कार्यालय की अंचल प्रमुख गीतिका शर्मा ने की। अंचल कार्यालय के उप महा प्रबंधक अतुल मिश्रा, सहायक महा प्रबंधक संदीप कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार सहित अन्य कार्यपालक उपस्थित रहे। केनरा बैंक उप महा प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने सभी ग्राहकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
Next Story