✕
फोन पर बात कर रहे युवक से मोबाइल छीना
By EditorialPublished on
शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में एक युवती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर के बाहर फोन पर बात कर रहे उसके भाई से फोन छीनकर (Mobile Snatched) ले जाने का मामला दर्ज करवाया है ।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में एक युवती ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ घर के बाहर फोन पर बात कर रहे उसके भाई से फोन छीनकर (Mobile Snatched) ले जाने का मामला दर्ज करवाया है । पुलिस के अनुसार मेघा पुत्री दिनेश जोशी निवासी आरएचबी कॉलोनी सेक्टर 14 गोवर्धन विलास ने मामला दर्ज करवाया कि 21 जुलाई की रात करीब 8.30 बजे उसका भाई मुकुल घर के बाहर कॉलोनी में पैदल घूमता हुआ फोन पर बात कर रहा था। इस दौरान पीछे से एक बाइक पर दो बदमाश आए और उसका फोन छीन कर फरार हो गए। इस दौरान भाई ने उनका पीछा भी किया लेकिन दोनों भाग गए। भाई ने आकर घर पर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने कॉलोनी के आस-पास बदमशों को ढूंढा और उनके बारे में पूछताछ की। लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका निरीक्षण किया और आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर दोनों बदमाशों की तलाश में जुट गई।

Editorial
Next Story
Related News
X
