✕
युवक-युवती के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठने का मामला
By EditorialPublished on
शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक व युवती के खिलाफ लोगों को नौकरी दिलान के नाम पर बुलाकर पैसे ऐंठने (Extort Money) और नौकरी नहीं दिलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पुष्कर पुत्र कन्हैयालाल भोई निवासी लाखेड़ा प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि सुंदरवास में स्थित देव ऐवेऐसन एकेडमी के मालिक देव गुर्जर और जिया सिसोदिया बच्चो को कॉल करके अपनी एकेडमी में बुलाते है और अपने कोर्स के बारे में बताते है।

x

उदयपुर. नगर संवाददाता | शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने एक युवक व युवती के खिलाफ लोगों को नौकरी दिलान के नाम पर बुलाकर पैसे ऐंठने (Extort Money) और नौकरी नहीं दिलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार पुष्कर पुत्र कन्हैयालाल भोई निवासी लाखेड़ा प्रतापनगर ने मामला दर्ज करवाया कि सुंदरवास में स्थित देव ऐवेऐसन एकेडमी के मालिक देव गुर्जर और जिया सिसोदिया बच्चो को कॉल करके अपनी एकेडमी में बुलाते है और अपने कोर्स के बारे में बताते है। इसेक बाद माता-पिता को बातो में फुसलाकर एकेडमी में एडमिशन दिलाते है और माता-पिता से कोर्स के नाम पर 75 से 80 हजार रूपए लिए जाते है।
इनका कहना है कि कोर्स करने के बाद भी जॉब दिया जाता है और शत प्रतिशत जॉब दिलवाने का दावा किया जाता है। कोर्स के 6 माह पूरे होते ही देव गुर्जर ओर पैसो की डिमांड करते है और हर बच्चे के कोर्स से उपर पैसे लेते है। यह 2 लाख से 3 लाख रूपए लेते है। पैसे जमा कराने के बाद भी इन लागों से बर्तन धोने काम कराया जाता है। जो भी आवाज उठाता है उसे डराया धमकाया जाता है। ये ना तो रूपया वापस देते है और ना ही नौकरी देते है । इस तरह से इन लोगों ने दिनेश ढोली, पुष्कर भोई, प्रेम सिह भल्ला, राधिका, गजेन्द्र भाट, सचिन कुमार, मोहन लाल मेघवाल, अंकिता कुंवर, उर्मिला, पायल गांछा के साथ धोखाधड़ी की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Editorial
Next Story
Related News
X
