✕
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत सौ फीट तक घसीटकर ले गया ट्रेलर
By EditorialPublished on
जिले के बदनोर क्षेत्र में रविवार रात को एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत (Death) हो गई। दोनों युवक अपने काम से घर लौट रहे थे। हादसे (Accident) की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलने के बाद बदनोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतकों में एक युवक अपने घर का इकलौता था।

x

भीलवाड़ा (प्रातः काल संवाददाता) । जिले के बदनोर क्षेत्र में रविवार रात को एक ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत (Death) हो गई। दोनों युवक अपने काम से घर लौट रहे थे। हादसे (Accident) की सूचना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलने के बाद बदनोर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतकों में एक युवक अपने घर का इकलौता था। दोनों की मौत से गांव में मातम छा गया। बदनोर थाना प्रभारी रामकिशन ने बताया कि रविवार रात को करीब 11 बजे बदनोर निवासी सूरज पुत्र गोपाल सिंह कच्छावा व मनीष पुत्र अमर सिंह रावणा राजपूत बाइक से अपने घर लौट रहे थे ।
सबल सागर मार्ग पर सामने से आ रहे ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रेलर बाइक सहित दोनों युवकों को करीब 100 फीट तक घसीटते ले गया। हादसे की सूचना मिलने पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों के शव को मोर्चरी पहुंचाया गया। वहीं ट्रेलर को पुलिस ने जब्त कर लिया। सोमवार सुबह दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतकों के परिजनों ने बताया कि सूरज आसींद व मनीष भीम में काम करता था। सूरज अपने घर में इकलौता कमाने वाला था। दोनों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का छा हो गया।

Editorial
Next Story
Related News
X
