Pratahkal - Updates - Old things are not useless
आजकल पुरानी चीजों (Old Things) को रियूज करके घर सजाने का नया ट्रैंड चला है। बॉलीवुड स्टार्स (Bollywood Stars) ही नहीं, कुछ आम इंसान भी अपने सपनों के महल को पुरानी चीजों से सजा रहे हैं। वेस्ट पड़ी चीजों को दोबारा नए तरीके से रीक्रिएट करके घर को डैकोरेट (Decorate) कर सकते हैं। अगर आप भी अपने घर का पुराना सामान को देखकर बोर हो गए हैं। तो आज हम आपको घर में पड़े पुराने सामान को नए ढ़ग से सजाने के बारे में बताएंगे। घर में पड़े पुराने बैग्स को फेंकने की बजाय उन में आर्टिफिशल फूल लगाकर दीवार पर सजा सकते हैं। आप चाहें तो बेकार पड़े बैग दीवार पर लाकर उनमें सामान रख सकते हैं। ये पुराने बैग्स घर को नया और डिफरेंट लुक देगा। घर को सजाने के लिए पुराने गिटार का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। गिटार का एक हिस्सा निकाल दें। अब उसके बीच में कुछ छोट-छोटा सामान रख दें। आप इस गिटार को लाइटस से डैकोरेट कर सकते हैं। पुराना दरवाजा बेकार नहीं है। उसको रियूज करके अच्छे तीरके से सजाया जा सकता है। दरवाजे को दीवार की एक साइड में रख दें। फिर उसे आसके ऊपर कोई भी हल्का-फुल्का सामान रख दें।

Editorial

Editorial

Next Story