✕
बड़ी तालाब छलका, सीसारमा चली 5 फीट ।
By EditorialPublished on
झीलों की नगरी में मंगलवार को झमाझम बारिश (Rain) का दौर चला। इस बीच मोरवानिया नदी (Moravania River) से पानी की लगातार आवक से 32 फीट भराव क्षमता वाला बड़ी तालाब पहली बार जुलाई में ही छलक गया है। बड़ी से पानी फतहसागर की ओर बढ़ चला।
उदयपुर : झीलों की नगरी में मंगलवार को झमाझम बारिश (Rain) का दौर चला। इस बीच मोरवानिया नदी (Moravania River) से पानी की लगातार आवक से 32 फीट भराव क्षमता वाला बड़ी तालाब पहली बार जुलाई में ही छलक गया है। बड़ी से पानी फतहसागर की ओर बढ़ चला। फतहसागर में अब मदार नहर के साथ ही बड़ी से भी जल आवक हो रही है । बड़ी का तालाब पिछले साल 29 अगस्त को छलका था। इधर, पिछोला में पानी लाने वाली नदी सीसारमा भी उफान पर है। इसमें पांच फीट पानी का बहार रहा । मदार छोटा व बड़ा पर चादर चल रही है। आयड़ नदी से चौतरफा जल आवक को देखते हुए उदयसागर झील के दोनों गेट और अब ढाई-ढाई फीट खोल दिए गए हैं।

Editorial
Next Story
Related News
X


