Pratahkal - Recipe Update - Masala Paneer Tikka
चटपना खाना मुंह का टेस्ट बदल देता है। बात अगर पनीर टिक्का (Paneer Tikka) की हो तो इसका जायका चखने से कोई मना नहीं कर सकता। आपके मुंह में भी पानी आ रहा है तो खुद ही बनाकर खाएं पनीर टिक्का।
सामग्री
  • 2 कप पनीर (क्यूब में कटे हुए)
  • 1 मध्यम आकारा का प्याज (कटा हुआ)
  • 1 शिमला मिर्च (कटी हुई)
  • 1 टमाटर (कटे हुए)
  • 1 टीस्पून सरसों का तेल
  • 1 टीस्पून लहसून का पेस्ट
  • 1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
  • 1/2 कप गाढ़ा दही
  • 2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टीस्पून चाट मसाला
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टीस्पून कसूरी मेथी
  • नमक स्वादानुसार
  • धनिया,नींबू का रस (टॉपिंग के लिए)
विधि
1. एक बाउल में पनीर, टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज और टॉपिंग की सामग्री को छोड़कर बाकी की सारी सामग्री मिक्स कर लें ।
2. इसके बाद इसमें पनीर, शिमला मिर्च और प्याज भी डाल दें।
3. इस सामग्री को 2 घंटे मेरीनेट होने के लिए रख दें, इस बात का ख्याल रखें की दही में सब्जिया पूरी तरह से कवर हो जाएं।
4. ओवन को 10 मिनट 220 C / 430 न पर प्रीहीट कर लें।
5. अब मेरीनेट किए हुए पनीर शिमला मिर्च और टमाटर को एक-एक करके सीख में डाल लें।
6. इसे ओवन में अब 15 मिनट के लिए बेक करें। बेक होने के बाद पनीर टिक्का को प्लेट में डालकर नींबू और धनिया छिड़क दें।
7. पनीर टिक्का बनकर तैयार है, इसका लुत्फ उठाएं ।
Editorial

Editorial

Next Story