Pratahkal - News Update - Famous actor Ranjeet reached Vishwas Swaroopam
नाथद्वारा : फिल्मी दुनिया के विलेन के रूप में पहचान बनाने वाले गुजरे जमाने के मशहूर अभिनेता रणजीत (Actor Ranjeet) दोपहर में परिवार जनों के साथ विश्वास स्वरूपम पहुचे । अभिनेता रणजीत के पहुचने पर विश्वास स्वरूपम के राकेश झा के नेतृत्व में अगवानी की गयी। अभिनेता ने परिवार सदस्यों के साथ शिवा स्टेच्यू, हर्बल गार्डन, बंजी जंम्पिंग सहित अन्य को निहारा। रणजीत ने तत पदम् उपवन के ट्रस्टी मदन पालीवाल द्वारा करवाये गए इस कार्य की काफी सराहना की उन्होंने कहा कि यह अपने आप मे अनुपम व अनूठा नमूना है। रणजीत ने प्रबंधन टीम के साथ विस्तृत चर्चा कर उदयपुर (Udaipur) के लिए प्रस्थान किया।
Editorial

Editorial

Next Story