✕
मणिपुर पर चर्चा के लिए केंद्र सरकार तैयार
By EditorialPublished on
गृह मंत्री देश की संसद (Parliament) में मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर बहस नहीं हो पा रही। हो रही है तो सिर्फ बयानबाजी। सत्ता और विपक्ष, दोनों गुटों का कहना है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन फिर भी मानसून सत्र के 4 दिन बीत जाने के बाद मणिपुर के नाम पर सिर्फ हंगामा ही हो रहा है।

x
नई दिल्ली : गृह मंत्री देश की संसद (Parliament) में मणिपुर (Manipur) के मुद्दे पर बहस नहीं हो पा रही। हो रही है तो सिर्फ बयानबाजी। सत्ता और विपक्ष, दोनों गुटों का कहना है कि हम बातचीत के लिए तैयार हैं. लेकिन फिर भी मानसून सत्र के 4 दिन बीत जाने के बाद मणिपुर के नाम पर सिर्फ हंगामा ही हो रहा है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लोकसभा (Lok Sabha) में मणिपुर के मुद्दे पर बयान दिया। उन्होंने कहा हमें कोई डर नहीं है। जिसको चर्चा करनी है, वो कर ले । शाह ने कहा कि जनता सब देख रही है। संसद में हर रोज हो रहे हंगामे के बीच अमित शाह ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि मणिपुर की चर्चा के लिए सदन में उचित माहौल बनाएं। उन्होंने कहा कि मैंने दोनों सदनों के नेता विपक्षों को पत्र लिखा है ।
शाह ने इस पत्र का फोटो ट्विटर पर भी शेयर किया। शाह ने कहा कि सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और पार्टी लाइन से ऊपर उठकर सभी दलों से सहयोग चाहती है। मुझे उम्मीद है कि सभी दल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को सुलझाने में सहयोग करेंगे। पत्र में अमित शाह ने लिखा है कि मैं आपका सहयोग लेने के लिए आपको यह पत्र लिख रहा हूं। जैसा कि आप जानते हैं मणिपुर एक महत्वपूर्ण सीमावर्ती राज्य है। मई महीने में कुछ अदालती फैसलों और कुछ घटनाओं के कारण मणिपुर में हिंसा देखी गई।
कुछ शर्मनाक घटनाएं भी हुईं, जिसके बाद देश के लोग और विशेष रूप से मणिपुर के लोग संसद की ओर देख रहे हैं कि इस कठिन समय में सभी दल दलगत राजनीति से ऊपर उठें और मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हों। शाह ने अपने पत्र में लिखा है कि देश के लोग चाहते हैं कि हम एकजुट होकर उन्हें आश्वस्त करें कि हम मणिपुर में शांति के लिए प्रतिबद्ध हैं। अतीत में, हमारी संसद ने ऐसा किया है। हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि केंद्र केवल एक बयान देने के लिए तैयार नहीं है बल्कि पूरी चर्चा करने को तैयार है। लेकिन हमें इसमें सभी दलों की मदद की उम्मीद है। मैं आपके माध्यम से अनुरोध करता हूं कि सभी विपक्षी दल स्वस्थ वातावरण में चर्चा के आगे आएं। मैं आप सभी से अनुरोध करता हूं कि पार्टी लाइन से ऊपर उठकर एकजुट होकर संसद की गरिमा को बनाए रखें और इसके कामकाज में योगदान दें। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह ने दोनों सदनों के नेता विपक्ष यानी अधीर रंजन चौधरी (लोकसभा) और मल्लिकार्जुन खड़गे (राज्यसभा) को चर्चा के लिए पत्र लिखा है। शाह ने लिखा है कि केंद्र सरकार मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। वहीं दूसरी ओर इंडिया गठबंधन से सभी दल बुधवार सुबह 10 बजे राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के चैंबर में अहम मुद्दे पर बैठक करेंगे।

Editorial
Next Story
Related News
X
