Pratahkal - Jodhpur News Update -Even after 10 days there was no clue of the minor girl, the relatives are circling the police
जोधपुर : जोधपुर (Jodhpur) की एक नाबालिग लड़की 10 दिन से लापता (Missing) है। इसकी शिकायत लेकर परिवार (Family Complaining) और समाज के लोग प्रतापनगर थाना पुलिस (Pratapnagar Police Station) के पास पहुंचे। लेकिन अब तक लड़की के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है। इससे समाज में आक्रोश बढ़ रहा है। मंगलवार को एक बार फिर सैन समाज के लोगों ने पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) के सामने रोष जताया और इस मामले में जल्द ही लड़की को दस्तयाब करने की मांग रखी। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि 14 जुलाई को लड़की के पिता ने प्रतापनगर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में जितेंद्र माली नाम के एक युवक पर लड़की को भगा ले जाने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने मामला दर्ज किया लेकिन परिजनों का आरोप है कि अभी तक पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। पिछले 10 दिन से परिवार के लोग चिंता में हैं। पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करते हुए समाज के लोगों ने बताया कि लड़की की उम्र 15 साल 9 महीने है।
परिजनों ने लड़की के शैक्षणिक दस्तावेज भी पेश किए। ऐसे में समाज के लोगों को डर है कि लड़की के साथ कोई गलत हरकत न हो। सैन समाज के अध्यक्ष सुलतान सैन ने कहा कि पिछले कई दिन से लड़की की बरामदगी की गुहार लगा रहे हैं, यदि पुलिस लड़की को नहीं ढूंढ पाई तो आंदोलन किया जाएगा। भाजपा नेता वरुण धनाड़िया ने बताया कि सैन समाज के साथ हम भी आंदोलन करेंगे और सड़कों पर उतरेंगे।
इस मौके पर जय किशन, पुरुषोत्तम, भगवती पंवार, पार्षद धीरज चौहान, गौरव जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

Editorial

Editorial

Next Story