Pratahkal - Jaipur News Update -Mayor Dr. Saumya Gurjar flagged off 46 hoopers for 21 wards of Vidyadhar Nagar Zone
जयपुर : नगर निगम (Municipal Corporation) ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर (Dr. Saumya Gurjar) ने मंगलवार को डोर-टू- डोर कचरा (Two-Door Garbage) संग्रहण व्यवस्था के तहत विद्याधर नगर जोन कार्यालय से 21 वार्डो के लिये 46 हूपर्स को हरी झण्डी दिखाई। इस अवसर पर समिति चैयरमेन विनोद चौधरी, रामकिशोर प्रजापत, उपायुक्त विद्याधर नगर जोन संतोष गोयल, उपायुक्त गैराज अतुल शर्मा, उपायुक्त स्वास्थ्य मुकेश कुमार मूंड सहित स्थानीय पार्षद उपस्थित रहे।
महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने बताया कि 1200 किलो की क्षमता वाले 46 हूपर्स विद्याधर नगर जोन के 21 वार्डो में घर- घर जाकर कचरा संग्रहण करेंगे। जिससे विद्याधर नगर जोन की सफाई व्यवस्था सुदृढ़ हो पायेगी गीले एवं सूखे कचरे के लिये अलग-अलग बॉक्स बनाये गये है। इसके साथ ही घातक अपशिष्ट पदार्थो के लिये लाल रंग का बॉक्स तथा सेनेट्री कचरे के लिये काले रंग का बॉक्स लगाया गया है। प्रातः 7 से 3 व शाम को 5 से 9 बजे तक इन हूपर्स द्वारा कचरा संग्रहण किया जायेगा।
महापौर ने विद्याधर नगर जोन की सफाई व्यवस्था का किया औचक निरीक्षण :-
नगर निगम ग्रेटर महापौर डॉ. सौम्या गुर्जर ने मंगलवार को लगभग 4 घंटे से भी अधिक समय तक लगभग 50 किमी से भी अधिक का दौरा कर विद्याधर नगर जोन की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर सफाई पाई जाने पर सफाई कर्मचारी को शाबाशी भी दी तथा जहां सफाई नहीं पाई गई वहां सफाई कर्मचारी को डांट भी लगाई गई।
महापौर ने विद्याधर नगर जोन कार्यालय से औचक निरीक्षण प्रारम्भ किया। इसके बाद बैंक कॉलोनी, राधा गोविंद कॉलोनी, मंदिर मोड होते हुए परशुराम सर्किल, अल्का सिनेमा हॉल के सामने से वीकेआई रीको क्षेत्र, केडीया पैलेस चौराहा, बोरिंग रोड़, काटा पंखा चैराहा, मेडिकल डीसी सेन्टर, वार्ड 37 सहित विभिन्न स्थानों पर औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान सड़क पर तड़पती बीमार गाय देखी जिसके बाद तत्काल उपायुक्त पशु प्रबंधन को निर्देश दिये कि बीमार गाय के लिए एम्बुलेंस बुलाई जाये गाय को उपचार करने की व्यवस्था की जाये। जिसके बाद बीमार गाय को तुरन्त उपचार के लिये रवाना किया गया।
महापौर ने निरीक्षण के दौरान सब्जी विक्रेताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की शपथ दिलाई।


Editorial

Editorial

Next Story